Advertisment

गुरु पूर्णिमाः मठ मंदिर व स्कूलो में गुरुसत्ता को नमन कर मनाया गुर पूर्णिमा पर्व, गायत्री शक्तिपीठ मे नौं कुंडीय महायज्ञ

आषाढ पूर्णिमा काे गुरू पूर्णिमा के रूप में श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ में नौं कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। मुमुक्षु आश्रम, रिषी आश्रम, मठिया आश्रम आदि समेत मठ मंदिरों में भी पर्व की धूम रही।

author-image
Narendra Yadav
गुरुपूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में हवन कराती गायत्री साधक

गुरुपूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में हवन कराती गायत्री साधक Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

गुरु के प्रति श्रद्धा भक्ति व समर्पण के पर्व गुरू पूर्णिमा  काे जिले भर में गुरु पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मठ मंदिरों व स्कूलों में गुरुजनों को नमन कर उन्हें दान दक्षिणा भेंटकर शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। गायत्री शक्तिपीठ में नौं कुंडीय गायत्री  महायज्ञ हुआ। मुमुक्षु आश्रम,  रिषी आश्रम, मठिया आश्रम आदि स्थलों पर भी गुरु पूर्णिमा की धूम रही। घरों के बाहर लोगों ने गोबर की सतिया बनाकर सुख समृद्धि की कामना की। 

गायत्री शक्तिपीठ में हवन के साथ प्रखर प्रज्ञा व सजल श्रद्धा को किया नमन 

गायत्री शक्तिपीठ में बडीं संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। सभी ने गुरूदेव के शक्ति स्थल प्रखर प्रज्ञा व सचल श्रद्धा को नमन पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में प्रतिभाग कर आहुतियां समर्पित की। 

Advertisment

दीक्षा संस्कार को लगी रही कतार 

गायत्री शक्तिपीठ में दीक्षा संस्कार संपन्न कराते परिव्राजक बादशाह शर्मा
गायत्री शक्तिपीठ में दीक्षा संस्कार संपन्न कराते परिव्राजक बादशाह शर्मा Photograph: (वाइबीएन नेटवर्क)
Advertisment

गुरु पूर्णिमा पर दीक्षा लेने वालों की भीड रही। गायत्री शक्तिपीठ में परिव्राजक बादशाह शर्मा ने संस्कार संपन्न कराये। मुमुक्षु आश्रम, रिषी आश्रम, श्री द्वारिकाधीश मठिया आश्रम, संत निरंकारी मिशन, मानव उत्थान सेवा समिति के सतपाल जी महाराज आश्रम आदि मठ मंदिरों में दीक्षा लेने वालों की कतार लगी रही। 

गुरु के नाम बांधा रक्षा सूत्र 

Advertisment

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हवन कर रही कन्याओं के रक्षा सूत्र बांधती
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हवन कर रही कन्याओं के रक्षा सूत्र बांधती Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

गायत्री शक्तिपीठ में हवन पूजन के साथ भक्तों ने रक्षा सूत्र बंधवाया। बच्चों ने भी गुरु पूर्णिमा से पूर्व हाथ में कलावा बंधवाकर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्री द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में महंत रामशरण दास के शिष्यों ने पूजन कर आरती उतारी।

यह भी पढे 

PM मोदी मेरे गुरु हैं" – गुरु पूर्णिमा पर बोलीं CM रेखा गुप्ता | YOUNG Bharat News

गुरु पूर्णिमा पादुका पूजन आजः रामपुर में श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में होगा कार्क्रम जुटेंगे हजारों साधक

गुरु पूर्णिमा में गोवर्धन परिक्रमा करनी है, तो मत हो परेशान, आपके शहर से चलेंगी ये स्‍पेशल ट्रेनें

तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पटना आगमन, गुरु पूर्णिमा पर लालू यादव के पोते की पहली यात्रा

Advertisment
Advertisment