Advertisment

सम्मान: डॉ इंदु अजनबी ने श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से मुम्बई में बढ़ाया जनपद के गौरव

जनपद के चर्चित कवि व संचालक कवि डॉ इंदु अजनबी को मुंबई में श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से अलंकृत किया गया है। उन्हें यह सम्मान नेहरू युवा केंद्र तथा मानस मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। अजनबी की इस उपलब्धि पर कवियों ने खुशी जताई है।

author-image
Narendra Yadav
सम्मान

डॉ इंदु अजनबी को सम्मानित करते पदाधिकारी Photograph: (स्वयं)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता:

Advertisment

जनपद के चर्चित कवि, संचालक व नगर निगम शाहजहांपुर के ब्राण्ड एम्बेसडर कवि डॉ इन्दु अजनबी को मुम्बई में 'श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान’ से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें नेहरू युवा केन्द्र व पूर्वांचल मानस मण्डल मुम्बई के तत्वावधान में आयोजित बसन्तोत्सव में प्रदान किया गया। दो अजनबी कि उसे इस उपलब्धि पर साहित्यकारों व रचनाधर्मियों ने खुशी जताई है।

 मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई के कविवर्य कुसुमाग्रज सभागृह, सांताक्रुज़ में बसन्तोत्सव- 2025 का आयोजन किया गया। जनपद के कवि व राजस्व कार्मिक डॉ इंदु भूषण पांडेय उर्फ इंदु अजनबी को भी कार्यक्रम में काव्यपाठ व सम्मान प्राप्ति के लिए आमंत्रित किया गया। इस विराट कवि सम्मेलन में प्रधानमन्त्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पाल व देवेन्द्र तिवारी, महामन्त्री उत्तर भारत संघ व अन्य अतिथियों ने इंदु अजनबी को सम्मान पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। 
       इस अवसर पर काव्यपाठ में डॉ इन्दु अजनबी का चर्चित गीत ' मेरे नाम कोई पाती पिया लिख दे’श्रोताओं के सर चढ़कर बोला। उनके शृंगारिक मुक्तकों को भी खूब सराहना मिली।
       कवि अल्हड़ असरदार के संयोजन में हुए आयोजन में प्रमुख रूप अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री डॉ कीर्ति काले, पंकज अंगार, कमल कान्त तिवारी, बिट्टू जैन, अन्नपूर्णा गुप्ता, अंजलि शुक्ला, शीतल देवयानी समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें

Advertisment

HONOUR: परामर्श से परिवार टूटने से बचाने के लिए अंशु राजांनी सम्मानित


       डॉ अजनबी की इस उपलब्धि पर कवि रामबाबू शुक्ल, अरविन्द पण्डित, प्रदीप बैरागी, विजय तन्हा, सरिता बाजपेयी, पीयूष शर्मा, राशिद जुगनू, डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी, डॉ मयंक भूषण पांडेय, डॉ स्वप्निल यादव, पवन कुमार सिंह, अमित त्यागी, नीतेश गुप्ता व शिवा सक्सेना आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें

Advertisment

नारी सशक्तिकरण : 14 साल की उम्र में कर्तव्य पथ से बढ़ाया प्रदेश का गौरव, गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति को किया सैल्यूट

 

प्रशासन ने दिया नगर निगम ब्रांड अम्बेसडर सम्मान

Advertisment

यह भी पढ़ें

सख्शियत: मिनी पंजाब में ज्ञान साधना के खेत में लहलहाई मेधावियों की फसल

डॉक्टर इंदु अजनबी ने कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी आवाज दी। नगर की स्वच्छता के लिए भी लोगों को जागरूक किया। नगर निगम प्रशासन ने डॉ इंदु  अजनबी  को ब्रांड एंबेसडर का गौरव प्रदान किया। 

Lucknow News : मित्र स्मृति अवधी सम्मान ने नवाजे गए साहित्यकार शितिकंठ, बोले- लेखकों ने अवधी गद्य-पद्य बनाया लोकव्यापी

Advertisment
Advertisment