/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/22/temperatures-rise-2025-06-22-12-08-53.png)
तापमान में उछाल, बूंदाबांदी के आसार Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। शहरवासियों को गर्मी और उमस ने खूब परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण वातावरण में चिपचिपाहट बढ़ गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई है।
गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वायुदाब सामान्य से छह मिलीबार अधिक है और पूर्वी दिशा से हवा चल रही है। हवा में नमी बनी हुई है, जो 56 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसी कारण उमस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 24 घंटे में मौसम में परिवर्तन हो सकता है और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शहर के कई इलाकों में दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल भी दिखाई दिए, जिससे लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद बंधी है। हालांकि अभी गर्मी और उमस से फिलहाल निजात मिलने की संभावना कम ही दिख रही है।
यह भी पढ़ें:
बाढ़ से पहले ही अलर्ट हुआ प्रशासन, गांव-गांव जाकर ADM ने टटोली बाढ़ की तैयारी
शाहजहांपुर में जमीन को लेकर दो गुटों में टकराव, लाठी-डंडे चले
Shahjahanpur News : हाईवे पर अवैध वसूली करते समय शाहजहांपुर पुलिस ने दबोचे कार सवार
शाहजहांपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सीओ पुवायां और थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)