Advertisment

किसान क्रांति: देश में किसान क्रांति से होगा किसानों का विकास

शाहजहांपुर,भाकृद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा है कि देश में किसानों की दुर्दशा को दूर करने के लिए किसान क्रांति की आवश्यकता है । इसके लिए भारतीय कृषक दल देश भर में अभियान चलाएगा और किसानों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार से बात करेगा।

author-image
Anurag Mishra
 भाकृद

किसानों को संबोधित करते हुए भाकृद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित Photograph: (ybn network )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता 

भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा है देश में किसानों की दुर्दशा को सुधारने के लिए किसान क्रांति की आवश्यकता है बिना इसके देश के किसानों का कल्याण संभव नहीं है। संगठन इसके लिए आगे आकर सरकार से बात करेगा और यदि संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा तो संगठन पीछे नहीं हटेगा। वह कटरा के नगरिया गांव में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 

कृषि विभाग : रिश्वतखोरी की शिकायत पर किसान को थमाया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

किसान क्रांति
भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित का स्वागत करते पदाधिकारी Photograph: (ybn network )

फूल मालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत 

नगरिया कटरा पहुंचने पर भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित और विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान का फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। और किसानों के लिए संघर्ष करने के प्रति उनका आभार व्यक्त किया।

 यह भी पढ़ें

Advertisment

किसान कार्यशाला : सूखा प्रतिरोधी होता है मोटा अनाज, सिंचाई की भी कम होती है जरूरत

एक मई से शुरू होगी राष्ट्रव्यापी किसान रथ यात्रा 

भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कि 1 में से पूरे देश में किसान क्रांति रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसका उद्देश्य देश में किसानों के हो रहे शोषण को रोकना, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाना और किसानों को उनका हक दिलाना होगा।

यह भी पढ़ें

Haryana Assembly का घेराव करेगा 'ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन', सरकार को दी चेतावनी

किसानों का शोषण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं 

Advertisment

विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान ने कहा की किसानों का शोषण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। किसान और जनता के शोषक दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं में संगठन मजबूत बनाकर व्यवस्था परिवर्तन का बिगुल बजाना होगा।

यह भी पढ़ें 

Event: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित

महंगाई के अनुपात में किसानों की आय नहीं बढ़ी

भाकृद के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने कहा किसान जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उनके वोट से चुने गए नेता और सरकारें उनका शोषण और उपेक्षा कर रही हैं। छुट्टा जानवर उनके फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इसके निवारण लिए संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है।

यह भी पढ़ें

किसान कार्यशाला : सूखा प्रतिरोधी होता है मोटा अनाज, सिंचाई की भी कम होती है जरूरत

Advertisment

कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त बरेली मंडल अध्यक्ष राजीव सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष रजनीश यादव, शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार, बलराम वर्मा दिनेश पाल राठौर , सुमित कुमार, विजय बहादुर यादव, कुंवर सेन, राकेश कुमार, गोविंद राम ,राजेश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment