/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/31/img-20250830-wa0023-2025-08-31-09-10-49.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड हॉस्पिटल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति 2016 विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/01/whatsapp-image-2025-09-01-12-01-21.jpeg)
शिविर की अध्यक्षता एलएडीसीएस चीफ दिनेश कुमार मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करना चाहिए और घरेलू कचरे सहित सभी प्रकार के अपशिष्ट का नियमानुसार निस्तारण करना जरूरी है। नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एलएडीसीएस असिस्टेंट विवेक शर्मा ने इंडस्ट्रियल एरिया में अधिक पेड़ लगाने और वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के पालन पर जोर दिया।
पीसी कन्नौजिया (पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, बरेली) ने सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बैट्री वेस्ट और ई-वेस्ट प्रबंधन पर जानकारी दी। नगर निगम प्रतिनिधि सैफ ने बताया कि नगर निगम गाड़ियों के माध्यम से घर-घर से कचरा एकत्र कर रहा है और लोगों से सहयोग की अपील की। अंत में कॉलेज प्राचार्य कर्नल आर.एन. शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अफजल ने किया। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और वर्कर्स मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
आज से नही ले सकेंगे बिना हेलमेट के पंप पर पेट्रोल, प्रशासन सख्त
Weather : गाजियाबाद मौसम रिपोर्ट — 31 अगस्त 2025
जलालाबाद में आसमान से बरसी आफत ! आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, चाचा गंभीर