Advertisment

मनरेगा फर्जीवाडाः शवदाह गृह में पसरा था सन्नाटा अभिलेखों में काम करते दिखाए 38 मजदूर , अमृत सरोवर में भी लाखों का फर्जीवाडां

मनरेगा में रोजाना लाखों का फर्जीवाडा किया जा रहा है। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव में फर्जीवाडा की सजीव तस्वीर सामने आने पर सीडीओ ने मनरेगा डीसी को जांच सौंपी है। अब बसुलिया गांव के शवदाह गृह व अमृत सरोवर निर्माण मेंं भी फर्जीवाडा सामने आया है।

author-image
Narendra Yadav
एडिट
बसुलिया गांव का बदहाल अमृत सरोवर व फर्जी फोटो से दर्शाए गए मजूदरों के नाम

बसुलिया गांव का बदहाल अमृत सरोवर व फर्जी फोटो से दर्शाए गए मजूदरों के नाम Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन संवाददाता, शाहजहापुर : मनरेगा में फर्जी हाजिरी से करोडो  के घपले को सीडीओ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अमर बलिदानी परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव खजुरी में फर्जीवाडा की जांच डीसी मनरेगा को सौंप दी है। इधर शहर के समीपवर्ती गांव बसुलिया में शवदाह गृह व अमृत सरोवर के निर्माण में फर्जीवाडा सामने आया है। 29 जुलाई को यंग भारत न्यूज की पडताल के दौरान शवदाह गृह में सन्नाटा पसरा था। अमृत सरोवर में भी  तीन चार महीने से कोई काम नहीं हुआ, इसके बावजूद दोनों स्थलों पर फर्जी हाजिरी से निर्माण दिखाया गया। हद तो तब हो गई जब पोर्टल पर शाम को 38 श्रमिकों से शवदाह गृह का काम दर्शा दिया गया, जबकि ग्राम प्रधान ने गांव में काम न किए जाने की जानकारी दी। 

शवदाह गृह से रोजाना साढे नौ हजार की कमाई 

बसुलिया गांव में शवदाह में पसरा सन्नाटा व स्क्रीन शाट में फर्जी फोटो से इसी दिन दर्शाया गया काम
बसुलिया गांव में शवदाह में पसरा सन्नाटा व स्क्रीन शाट में फर्जी फोटो से इसी दिन दर्शाया गया काम Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
Advertisment

 यंग भारत न्यूज की टीम मंगलवार यानी 29 जुलाई को मोहम्मदी रोड स्थित बसुलिया गांव पहुंची। गांव से पहले ही बिलरिया गांव के पास से खन्नौत नदी की ओर जाने पर शवदाह गृह मिला। शवदाह गृह के अंदर सन्नाटा था, बाहर गांव की महिलाएं व बच्चे बकरी चरा रहे थे। टीम को देखकर गांव के लोग आ गए। सभी ने एक स्वर से कहा कि तीन चार महीने पूर्व काम हुआ था, जबसे काम पूरी तरह बंद है। शवदाह गृह के अंदर कुछ रोपित पौधे दिखाए दिए, जो देखरेख के अभाव में सूख चुके हैा। जमीन भी उबड खाबड थी, लेकिन शाम को पोर्टल पर 38 श्रमिकों को दर्शा दिया गया। प्रति श्रमिक 252 रुपये की दर से यहां रोजाना 9576 रुपये का फर्जीवाडा किया जा रहा है। 

Advertisment

सरोवर में फर्जीवाडा से रोजाना हजारों का अमृत 

बदहाल अमृत सरोवर का दृश्य
बदहाल अमृत सरोवर का दृश्य Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
Advertisment

बसूलिया गांव से लगभग डेढ किमी दूर मोहम्मदी रोड के पास अमृत सरोवर है।  जिसमें ग्राम पंचायत की ओर से रोजाना 58, 59 श्रमिकों से जीर्णोद्धार कार्य दर्शाया जा रहा था। जब यंग भारत की टीम ग्राम प्रधान के साथ मौके पर पहुंची तो वहां जीर्णोद्धार तो दूर रोपित पौधे भी सुरक्षित नही मिले। 90 प्रतिशत पौधे सूख चुके है, जबकि यहां 850 पौधों के रोपण का दावा किया गया। मनरेगा की ओर से प्रत्येक श्रमिक को 252 रुपये दैनिक मजदूरी देय है, इस तरह मजदूरों की फर्जी हाजिरी से सरकार को रोजाना 14 हजार से 15 हजार की चपत लगाई गई। 

मनरेगा उपायुक्त करेंगे अमर बलिदानी परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव की जांच 

यंग भारत न्यूज के अखबार नवगृह टाइम्स में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव की खबर
यंग भारत न्यूज के अखबार नवगृह टाइम्स में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव की खबर Photograph: (वाईबीएन आर्काइव)

मुख्य विकास अधिकारी डा अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने अमर बलिदानी परमवीर चक्र से अलंकृत नायक जदुनाथ सिंह के गांव की जांच मनरेगा उपायुक्त यशोवर्धन सिंह को सौंप दी है। यंग भारत न्यूज ने 25 जुलाई को ग्राउंड रिपोर्ट में यहां की स्थिति को दर्शाया था। यंग भारत न्यूज के अंगीकृत अखबार नवगृह टाइम्स में 29 जुलाई को खबर को प्रमुखता से छापा गया। सीडीओ ने खबर को गंभीरता से लिया। उन्होंने मनरेगा उपायुक्त यशोवर्धन सिंह को जांच सौंप दी। अन्य सभी ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे मनरेगा कार्यों की निगरानी के भी निर्देश दिए है। 

प्रधान बोले काम बंद, रोजगार सेवक ने फर्जी फोटो से भर दी 110 मजदूरों की हाजिरी

परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव में 110 श्रमिकों का फर्जी काम दिखाया गया। यंग भारत न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान ग्राम प्रधान ने दो तीन दिन से काम बंद बताया था। ग्रामीणों ने भी मनरेगा कार्य बंद कराया, लेकिन शाम को रोजगार सेवक ने 110 मजदूरों से मिटटी कार्य दिखाकर 27720 रुपये की सरकार को चपत लगा दी। फर्जीवाडा का यह क्रम महीनों से चल रहा था, जिससे प्रतिमाह आठ लाख से अधिक का घपला किया गया। अब जांच में रोजगार सेवक समेत जिम्मेदारों पर बडी कार्रवाई हो सकती है। 

29 जुलाई को जिले में 9019 मजदूरों का दर्शाया काम 

बरसात से पूर्व मिटटी कार्य से फर्जीवाडा बेहद सुरक्षित रहता है। दरअसल बरसात के बाद जांच करने पर मिट़टी के बह जाने का बहाना मिल जाता है। यही वजह है कि इन दिनों सभी जगह मिटटी का कार्य दर्शाया जा रहा है। 29 जुलाई को 9019 मजदूरों से काम दर्शाकर 22 लाख 72 हजार के बजट का प्रबंध किया गया। इससे पूर्व रोजाना 10 हजार से लेकर 18 हजार श्रमिकों से रोजाना काम दिखाकर सरकार को प्रतिमाह करोडों की चपट लगाई गई। पोर्टल पर दर्ज फोटो से इसकी जांच भी की जा सकती है। 

वर्जन 

सीडीओ की ओर से परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव खजुरी की जांच सौंपी गई है। गांव में विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। अन्य ग्राम पंचायतों में भी कराए गए मनरेगा कार्यों की भी जांच के निर्देश दे दिए गए है। 

यशोवर्धन सिंह, उपायुक्त मनरेगा 

विकास खंड  : मनरेगा श्रमिक 

भावलखेडा : 1515

बंडा    :  813 

ददरौल : 150

जैतीपुर  : 373 

जलालाबाद : 519

कलान : 637 

कांट  :  351 

खुदागंज : 42 

खुटार  : 360 

मदनाुपर :   1333 

मिर्जापुर : 353 

निगोही : 1119

पुवायां  :  519

सिंधौली : 483 

तिलहर : 452 

यह भी पढें 

ग्राउंड रिपोर्टः परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिहं की प्रतिमा पर गंदगी व धूल, स्कूल -अस्पताल भी गए भूल, मनरेगा में फर्जीवाडा से लाखों का घोटाला

खबर का असरः कलान तहसील परिसर में स्थापित होगी परमवीर चक्र बलिदानी नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा, जानिए कौन आया सम्मान के लिए आगे

मनरेगा में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : केशव प्रसाद मौर्य

शाहजहांपुर में उठक-बैठक लगाने वाले कौन हैं IAS रिंकू सिंह राही, जानिए उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग व संघर्ष की कहानी

Advertisment
Advertisment