Advertisment

खबर का असरः कलान तहसील परिसर में स्थापित होगी परमवीर चक्र बलिदानी नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा, जानिए कौन आया सम्मान के लिए आगे

परमवीर चक्र से अलंकृत नायक जदुनाथ सिहं की प्रतिमा को कलान तहसील परिसर में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए समाजसेवी मुनीश सिंह परिहार ने डीएम से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। DM ने जल्द ही प्रतिमा को सम्मानजनक रूप से स्थापित कराए जाने का भरोसा दिलाया।

author-image
Narendra Yadav
यंग भारत न्यूज के अखबार नवगृह टाइम्स में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव की खबर

यंग भारत न्यूज के अखबार नवगृह टाइम्स में परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव की खबर Photograph: (वाईबीएन आर्काइव)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव में जमीन पर खुले आसमान के नीचे रखी उनकी प्रतिमा
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव में जमीन पर खुले आसमान के नीचे रखी उनकी प्रतिमा Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा अब उपेक्षित नहीं रहेगी। कलान तहसील परिसर में प्रतिमा को सम्मान के साथ स्थापित कराया जाएगा। यह आश्वासन दिया है जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने। उन्होंने खजुरी गांव कराए गए विकास कार्यों की जांच का भी भरोसा दिलाया है। 

समाजसेवी मुनीश सिंह परिहार ने डीएम को सौंपा ज्ञापन 

डीएम को सौंपे गए ज्ञापन की प्रति
डीएम को सौंपे गए ज्ञापन की प्रति Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जनकल्याण संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी मुनीश सिंह परिहार ने यंग भारत न्यूज में प्रकाशित परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह के गांव  की ग्राउंड रिपोर्ट को गंभीरता से लिया। उन्होंने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से भेंट की। उन्हें परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिहं के गांव में उपेक्षित प्रतिमा के संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूर्व मंत्री स्व राममूर्ति सिंह वर्मा व पूर्व डीएम राहुल भटनागर के प्रयास से खजुरी गांव में नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा को स्थापित किया था। राजपूत रेजीमेंट की ओर से प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण किया गया, इस दाैरान पूर्व में लगी प्रतिमा को हटाकर वहा नई प्रतिमा लगा दी गई। यंग भारत न्यूज ने जमीन में रखी प्रतिमा को फोटाे के साथ छापा। अंगीकृत अखबार नवगृह टाइम्स में भी खबर को प्रमुखता से छापा गया। उन्होंने डीएम को कलान परिसर में प्रतिमा स्थापित कराए जाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने जल्द ही प्रतिमा को सम्मान के साथ तहसील में स्थापित कराए जाने का भरोसा दिलाया। 

पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग 

यंग भारत न्यूज कार्यालय में समाजसेवी मुनीश सिंह परिहार
यंग भारत न्यूज कार्यालय में समाजसेवी मुनीश सिंह परिहार Photograph: (वाईबीएन)
Advertisment

समाजसेवी मुनीश सिंह परिहार ने यंग भारत न्यूज में प्रकाशित जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया है। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में नए सिरे से सर्वे कराकर पात्र लोगों को आवास, शौचालय के लाभ के साथ गांव में माध्यमिक स्कूल, अस्पताल, गोशाला आदि के निर्माण की। 

यह भी पढें

ग्राउंड रिपोर्टः परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिहं की प्रतिमा पर गंदगी व धूल, स्कूल -अस्पताल भी गए भूल, मनरेगा में फर्जीवाडा से लाखों का घोटाला

ग्राउंड रिपोर्ट: घरों में भर रहा पानी, लेकिन पेयजल का संकट, टूटी सडकें, बदहाल गलियां ... गांव से भी बदतर हालात

Advertisment

GROUND REPORT-1: मैदान पर गंदगी, सडकों पर पानी, मुहल्लों के विकास की जानिए कहानी

शाहजहांपुर में उठक-बैठक लगाने वाले कौन हैं IAS रिंकू सिंह राही, जानिए उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग व संघर्ष की कहानी

Advertisment
Advertisment