/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/15/WB6JDksgBwf4CJ53NuMi.jpeg)
सपा अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुकेश यादव का फूल मला पहनाकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष तनवीर खाँ Photograph: (स्वयं )
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता।
सेन्टल बार एसोसोएशन के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश यादव को सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने शाहजहांपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। इस दौरान मुकेश यादव ने जनहित व पार्टी हित में समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/15/kVJi09FOy5ApFmj67GL8.jpeg)
नगर के मुहल्ला हुसैनपुरा निवासी सेवा निवृत्त राजस्व निरीक्षक नेत्रपाल सिंह यादव के सुपुत्र मुकेश यादव 2012 से वकालत कर रहे हैं। वह सेंट्रल बार एसोसिएशन मे कनिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वह सपा से जुड़ गए। वह लंबे समय तक सपा अधिवक्ता सभा के जिला महासचिव रहे। अब महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने मुकेश यादव को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया है। उन्होंने प्रदेश कार्यालय पर मनोनय पत्र प्रदान कर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही, शाहजहांपुर में संगठन का विस्तार करते हुए जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी घोषित करने की अपेक्षा की।
सपा के सोशल मीडिया प्रभारी मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने उठाया, पार्टी ने लगाया आरोप
मुकेश यादव के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बालक राम यादव ने बधाई दी है।
यह भी पढ़ें
INDIA Alliance में आखिर क्या चल रहा है? अखिलेश यादव के बयान ने चौंकाया