/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/16/pda-2025-09-16-07-11-57.jpeg)
PDA पंचायत के संबोधित करती सपा पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जुही सिंह, पास बैठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव व पदाधिकारी Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जूही सिंह ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। जनता ने मन बना लिया है कि अब सपा की ही सरकारी बनानी है, इसलिए कार्यकर्ता हौसला रखें। सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। देश की प्रगति व आमजन की खुशहाली बूथ स्तर तक सपा को मजबूत बनाएं।
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
जुही सिंह ब्लॉक सिंधौली स्थित यशोदा देवी इंटर कालेज परिसर में सोमवार को आयोजित पीडीए पंचायत में बोल रही थी। उनके साथ महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव भी थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में आधी आबादी यानी महिलाओं के साथ युवाओं को भरपूर सम्मान मिल रहा है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने फूल मालाओं से दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान, सपा नेता प्रदीप यादव उर्फ मुन्ना और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य आभा यादव ने भी युवाओं में जोश भरा। इस मौके पर मनोज कुमार कनौजिया ने पीडीए गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि जूही सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग के उत्थान की लड़ाई लड़ रही है और आगामी चुनाव में सपा विजय का परचम लहराएगी। जूही सिंह ने इस मौके पर प्रदीप यादव उर्फ मुन्ना की पत्नी और जिला पंचायत सदस्य आभा यादव को सपा महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने की घोषणा भी की। डॉ. नेहा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। जनता सब जान चुकी है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए और सपा ही जनता की सच्ची उम्मीद हैं। सभा में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव सैयद रिजवान अहमद, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, नेत्री डॉ. सूची कश्यप, छात्रसभा जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, विपिन यादव समेत अन्य नेताओं ने विचार रखे।
यह भी पढ़ें
Crime News : समाजवादी पार्टी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर हालत में भर्ती
Politics : मिशन 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर
UP News: अखिलेश बोले, स्कूल बंद करने का फैसला PDA समाज के खिलाफ भाजपा की साजिश