/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/19/nomination-2025-09-19-10-37-16.jpeg)
अरविंद यादव को लोहिया वाहिनी जिला सचिव का मनोनयन पत्र सौंपते जिलाध्यक्ष तनवीर खां Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः विधानसभा चुनाव नजदीक देख सपा जिलाध्यक्ष खां ने संगठन को धार देने के साथ मजबूत करना शुरु कर दिया है। उन्होंने समर्पित कार्यकर्ताओं को विशेष तवज्जो दी है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कायार्लय पर आयोजित कार्यक्रम में मुडिगवां निवासी अरविंद यादव को लोहिया वाहिनी का जिला सचिव नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने अरविंद से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।
प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर मिला दायित्व
अरविंद यादव समाजवादी पार्टी वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता है। जनपद से लेकर प्रदेश स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रहती है। संगठन की मजबूती में भी वह हाथ बंटाते हैं। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने उनकी सक्रियता को देख प्रदेश अध्यक्ष से सराहना की थी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अरविंद को विशेष जिम्मेदारी की अपेक्षा की थी। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन की संस्तुति व जिलाध्यक्ष तनवीर खां की सलाह पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष उत्पल यादव ने मुडिंगवा निवासी अरविंद यादव को जिला सचिव मनोनीत किया। अरविंद को मिली यह जिम्मेदारी न सिर्फ संगठन के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है, बल्कि समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा देने को जिम्मेदारी की शुरुआत है। यही कारण है कि जिलाध्यक्ष ने अरविंद के कार्यों की सराहना करते हुए उनके संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।
राजनीतिः हौसला रखें, आने वाला समय समाजवादी पार्टी का, बनेगी सरकार, बोली सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह
Crime News : समाजवादी पार्टी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर हालत में भर्ती
Politics : अखिलेश यादव की बैठक मे गाजियाबाद की दमदार उपस्थिति