Advertisment

राजनीति: यूपी में तेजी से घूम रहा है विकास का पहिया, बोले वित्त मंत्री

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा प्रदेश में विकास का पहिया तेजी के साथ घूम रहा है। प्रदेश तरक्की की राह पर है। राज्य की जीडीपी में दोगुनी से अधिक की वृद्धि हुई है। आगामी वित्त वर्ष में 30 लाख करोड़ की वृद्धि होने की संभावना है

author-image
Anurag Mishra
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाइबीएन संवाददाता 

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि प्रदेश मे विकास का पहिया तेजी के साथ घूम रहा है। प्रदेश की जीडीपी में दो गुने से अधिक वृद्धि हुई है। आगामी बित्त वर्ष में भी लगभग 30 लाख करोड़ की वृद्धि का अनुमान है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश की जीडीपी दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जो वृद्धि पहले 12 लाख करोड़ थी , अब बढ़कर 25.48 लाख करोड़ हो गई है। आगामी वित्त वर्ष में आकलन के बाद अनुमान लगाया गया  है कि लगभग 30 लाख करोड रुपए की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 

मंजूरी: परिषदीय विद्यालयों के लिए खरीदे जाएंगे 51 हजार टैबलेट, शाहजहांपुर बनेगा 29वां प्राधिकरण, योगी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को हरी झंडी

कुंभ के घोषित सहायता की आधी राशि मिल चुकी 

केंद्र सरकार की ओर से घोषित वित्तीय सहायता की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कुंभ के लिए घोषित 2100 करोड़ में से 1050 करोड रुपए मिल चुके हैं। केंद्र की प्रायोजित योजनाओं के लिए 74.211 करोड़ बजट में से 22.159 करोड रुपए प्राप्त हो चुके हैं इसके  अतिरिक्त सहायता अनुदान के रूप में 37.460 करोड रुपए ,वित्त आयोग से , 13.921 करोड रुपए , तथा आपदा के लिए 1.378 करोड रुपए की सहायता अब त क प्राप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 

महंगाई, शिक्षा और रोजगार में विफल रही BJP सरकार: सुल्तानी

Advertisment

उन्होंने कहा कर सीमा में वृद्धि से हालांकि सरकार को 1.20 लाख करोड रुपए के राजस्व की हानि होगी फिर भी सरकार द्वारा जनहित में यह निर्णय लिया गया है। विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि हर काम का विरोध करना विपक्ष की आदत बन गई है जोकि उचित नहीं है। सरकार के सकारात्मक कार्यों का स्वागत करना चाहिए। प्रदेश में प्रत्येक‌ क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। और विकासका पहिया तेजी से घूम रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा,  महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 

राजनीति : शाहजहांपुर में पीडीए साइकिल संदेश यात्रा का शुभारंभ, सपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

Advertisment
Advertisment