Advertisment

RC MISSION : केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से मिले दाजी, सहजमार्ग जंक्शन पर किया बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण

गुरुसत्ता की जन्मभूमि पर आरसी मिशन अध्यक्ष कमलेश डी पटेल दाजी का आगमन खुशियों भरा रहा। होटल द ग्रांड आर्क में सत्संग के दौरान उन्होंने अंतःकरण में ईश्वर प्राप्ति की सीख दी। वित्तमंत्री की तरह ही केंद्रीय मंंत्री जितिन प्रसाद से भी भेंट की।

author-image
Narendra Yadav
अजीजगंज स्थित सहजमार्ग् जंक्शन पर बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मिशन अध्यक्ष कमलेश पटेल दाजी

अजीजगंज स्थित सहजमार्ग् जंक्शन पर बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मिशन अध्यक्ष कमलेश पटेल दाजी Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः  श्रीरामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी पटेल दाजी का दो दिवसीय दौरा गुरसत्ता को समर्पित रहा। उन्होंने होटल द ग्रांड आर्क में सत्संग के दाैरान अंतःकरण में ईश्वर की अनुभूति का संदेश दिया। अजीजगंज स्थित सहजमार्ग जंक्शन स्थित बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना की तरह ही केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से भी भेंट की। 

Advertisment

 श्रीरामचंद्र मिशन संस्थापक महात्मा रामचन्द्र जी महाराज की जन्मस्थली और सहजमार्ग साधना पद्धति और हार्टफुलनेस मेडिटेशन के उद़गम स्थल शाहजहांपुर पहुंचे दाजी ने देश विदेश से आए मिशन के सैकड़ो अनुयायियों को ध्यान साधना कराने के साथ ही मानव कल्याण की कामना की। 

साकार से निराकार की ओर बढने का दिया संदेश 

 

Advertisment
बाबूजी महराज की प्रतिमा के समक्ष कन्या को दुलार करते दाजी
बाबूजी महराज की प्रतिमा के समक्ष कन्या को दुलार करते दाजी Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 

रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष व हार्टफुलनेस मेडिटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल ’दाजी’ ने साकार से निराकार की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि ईश्वर को पाना है तो उसे अपने अंतःकरण में तलाश करो बाहर नहीं। शहर के द ग्रांड आर्क होटल में आयोजित ध्यान सत्र और ओपन हाउस को सम्बोधित करते हुए दाजी ने कहा कि जिस तरह भगवान राम और कृष्ण को उस समय लोग नहीं पहचान पाये वैसे ही हम भी ईश्वर की अनुभूति नहीं कर पा रहे है। कहा कि धर्म केवल शिक्षा देता है लेकिन अध्यात्मिकता को जानना होगा। तमाम देवी देवताओं की फोटो और मूर्तियां सिर्फ एक चिन्ह मात्र हैं हमें साकार से निराकार की ओर जाना पड़ेगा, तभी हम आध्यात्मिक प्रगति कर सकते हैं।

Advertisment

1977 में पहली बार बाबूजी से मिले थे दाजी

दाजी ने शाहजहांपुर के प्रथम आगमन का स्मरण करते हुए बताया कि पहली बार 1977 में बाबू जी महाराज के पास आये थे। उस जमाने में केवल अधेड़ लोग ही उनके पास आया करते थे, लेकिन आज मैं तमाम युवाओं को मिशन में देख अच्छा लग रहा। वे आध्यात्मिकता की ओर उन्मुख हैं, जो एक शुभ संकेत है।

विभाजन करता है धर्म 

Advertisment

दाजी ने कहा कि जब तक प्रत्येक व्यक्ति नहीं सुधरेगा तब तक समाज और देश कैसे सुधरेगा। बोले आध्यात्मिकता से ही परिवार, समाज और देश के विकास का विकास संभव है। उन्हाेंने धर्म विभाजनकारी बताया, कहा धर्म विभाजन करता है। कृष्ण को मानने वाले शिव को नहीं मानते, शिव को मानने वाले कृष्ण को नहीं मानते। ऐसे में हमें सोचना होगा कि जो हम कर रहे हैं क्या वह सही है।

जब ग्रंथ ही नहीं पढेंगे, तो अनुभव केैसे करेंगे

दाजी ने हिन्दुत्व को भी समझाया। इसके लिए पहले उन्होंने हाथ उठवाकर पूछा कि कितने लोगों के पास वेद समेत धर्म ग्रंथ है, फिर पूछा पढते कितने लोग। इस पर हाथों की संख्या दस फीसद से भी  कम हो गई। सवाल किया कि जब ग्रंथ नहीं पढोगे तो ईश्वर की अनुभूति को समझाोगे कैसे। दाजी ने कहा हमारे हृदय में ईश्वर की अनुभूति होगी तो एक दैवीय ट्रांसफार्मेशन होता है। फिर किसी भगवान के दर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ती।

 ब्राह्मण्ड में अद्वितीय है सहजमार्ग साधना पद्धति 

दाजी ने कहा बाबूजी महाराज ने जो सहजमार्ग साधना की जो पद्धति बताई, वह पूरे ब्राह्मण्ड में अद्वितीय है। यह एक ऐसा आध्यात्मिक आंदोलन है जो दिल से दृष्टिकोण की वकालत करता है और कल्याण के लिए ध्यान का अभ्यास करता है। हार्टफुलनेस मेडिटेशन राजयोग ध्यान प्रणाली का एक रूप है जिसका लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति है। इसमें हम हृदय पर ध्यान करते है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो ध्यान और आंतरिक जागरूकता के माध्यम से आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देती है। 

सहजमार्ग जंक्शन पर उमडे भक्त

अजीजगंज स्थित सहजमार्ग जंक्शन पर बडी संख्या में अभ्यासी पहुंचे। यहां मिशन अध्यक्ष कमलेश डी पटेल दाजी, प्रशिक्षक माधौगोपाल अग्रवाल, शासकीय अधिवक्ता रवि मिश्रा, जोन प्रभारी दीपक त्यागी, राजगोपाल अग्रवाल, आशीष सिंह, अशोक गर्ग, श्रीगोपाल अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, सुयश सिन्हा, सुनील अग्रवाल, कृष्णा भारद्वाज, राम निवास गुप्ता,आश्रम प्रबंधक आर रामानाथन आदि ने बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पुष्पार्चन  किया। 

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने अंगवस्त्र भेंटकर किया अभिनंदन

 

आरसी मिशन अध्यक्ष कमलेश डी पटेल का स्वागत करते वित्तमंत्री सुरेश खन्ना
आरसी मिशन अध्यक्ष कमलेश डी पटेल का स्वागत करते वित्तमंत्री सुरेश खन्ना Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 

 बुधवार शाम ध्यान सत्र में दाजी के पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हर्ष अग्रवाल ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह यादव, उद्यमी सुरेश सिंघल, रामचन्द्र सिंघल, हरगोविन्द मोदी, राधे गोविन्द मोदी, संजीव अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, एसएस कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. अवनीश मिश्रा, डा. रवि मोहन, सपा नेता अब्दुल कादिर, शासकीय अधिवक्ता रवि मिश्रा, माधौगोपाल अग्रवाल, प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा आदि समेत देश विदेश के सैकड़ों अनुयायी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

जितिन प्रसाद के साथ बातचीत में साझा किए नवाचार

 

आरसी मिशन अध्यक्ष कमलेश डी पटेल दाजी से बातचीत करते केंद्रीय  मंत्री  जितिन प्रसाद
आरसी मिशन अध्यक्ष कमलेश डी पटेल दाजी से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

 

पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडीटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल दाजी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।इस दौरान मंत्री ने अध्यात्म, समाज, शिक्षा, युवाओं के सर्वांगीण विकास, कृषि के नवाचारों आदि क्षेत्रों में रामचंद्र मिशन की ओर से किये जा रहे कार्य को समझा और उनकी सराहना की।

बाबूजी जी महाराज के पैतृक गृह में किया ध्यान

 प्रवास के दौरान श्रीरामचन्द्र मिशन अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडिटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल ’दाजी’ ने शहर के अजीजगंज स्थित सहजमार्ग जंक्शन में स्थित महात्मा रामचन्द्र जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सहजमार्ग जंक्शन में लगे शिलापट का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया। इसके उपरांत वे मोहल्ला दीवान जोगराज स्थित बाबूजी महाराज के आवास पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने बाबूजी महाराज के कक्ष में बैठकर ध्यान कर नमन किया। संस्मरण को ताजा करते हुए कहा कि 48 वर्ष पूर्व जब पहली बार पुण्य धरा पर आगमन का सौभाग्य मिला था।

यह भी पढे

श्रीरामचंद्र मिशनः बाबूजी महराज की जन्मस्थली पहुंचे मिशन अध्यक्ष कमलेश डी पटेल दाजी, संस्कार व ध्यान साधना का दिया संदेश

धर्म के नाम पर ढोंग? | तंत्र, टोने और चुनावी चाल का सच | Sanatan पर संकट? |YOUNG Bharat News

International Yoga Day : यूपी में 100 से अधिक योग पार्क तैयार, सालभर चलेंगी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां

शाहजहांपुर में 13.4 मिमी बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisment
Advertisment