Advertisment

शाहजहांपुर को मिलीं 5 नई रोडवेज बसें, ग्रामीण रूटों पर जल्द शुरू होगा संचालन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शाहजहांपुर डिपो को यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए। 5 नई बसें दी गयी हैं। इनका संचालन ग्रामीण व व्यस्त रूटों पर किया जाएगा। रोजगार मेला में 24 चालकों को नियुक्त किया गया है।

author-image
Ambrish Nayak
शाहजहांपुर

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता । यात्रियों को बेहतर और समयबद्ध परिवहन सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शाहजहांपुर डिपो को इस सप्ताह 5 नई बसें उपलब्ध कराई हैं। ये सभी बसें 40 सीटर हैं और राम मनोहर लोहिया कार्यशाला कानपुर से डिपो में भेजी गई हैं।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्यारे प्रसाद ने बताया ये बसें ग्रामीण मार्गों पर संचालित की जाएंगी। प्रमुख रूटों का सर्वे पूरा कर लिया है। शाहजहांपुर डिपो से वर्तमान में कुल 134 निगम तथा 75 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए डिपो प्रशासन ने परिवहन निगम मुख्यालय से 5 बसें प्राप्त हुई हैं। बस संचालन के लिए चालकों की कमी को दूर करने हेतु निगम ने रोजगार मेले का भी आयोजन किया। बीते रविवार को आयोजित मेले में 40 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें से 24 को चयनित किया गया। अब 3 जुलाई को एक और रोजगार मेला रोडवेज बस अड्डे पर आयोजित किया जाएगा जिसमें चालक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परिवहन निगम का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द इन बसों को विभिन्न रूटों पर चलाकर आमजन को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें:

शाहजहांपुर में बिना अनुमति सड़क खोदने पर Airtel पर FIR के आदेश, दो पीडब्ल्यूडी इंजीनियर होंगे निलंबित

शाहजहांपुर में स्कूल मर्जर का विरोध तेज, शिक्षकों ने सरकार के फैसले को बताया तुगलकी फरमान

Advertisment

विद्यालय से लेकर गौशाला तक, ADM प्रशासन ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Advertisment
Advertisment