/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/06/11111-2025-09-06-13-28-20.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में कुल 13 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई। इनमें थाना मदनापुर क्षेत्र के दंपती संजय व राधा शर्मा का मामला भी शामिल था। महिला राधा शर्मा पिछले छह माह से मायके में रह रही थीं। उन्होंने अपने पति पर मारपीट और घर का खर्च न उठाने की शिकायत की थी।
दंपती का विवाद सुलझाया गया
काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि पति आए दिन उसकी बात नहीं सुनते और अपनी मां की बात मानते हैं। इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। केंद्र में आरक्षी पिंकी और सरस्वती मौजूद रहीं। विशेषज्ञों और अधिकारियों की मध्यस्थता में दोनों पक्षों ने आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद सुलझा लिया।
पुलिस लाइन में आयोजित यह काउंसलिंग परिवारों के बीच सामंजस्य बढ़ाने और पारिवारिक संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से नियमित रूप से की जाती है। इससे न केवल विवाद सुलझते है। बल्कि दंपतियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है।
यह भी पढ़ें;
रिटायर्ड रेलवेकर्मी से 5 लाख का साइबर फ्रॉड, डीआरएम अधिकारी बनकर किया शिकार, जांच में जुटी पुलिस