Advertisment

Shahjahanpur News: विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह हुए सम्मानित

शाहजहांपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस सप्ताह के अंतर्गत जिलाधिकारी को रेड क्रॉस सोसायटी ने मेडल व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर रेड क्रॉस के कार्यों की जानकारी दी गई और ब्लड बैंक स्थापना की योजना पर प्रकाश डाला गया।

author-image
Ambrish Nayak
Shahjahanpur news

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता 

जनपद में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने विश्व रेड क्रॉस दिवस सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम उनके कार्यालय में आयोजित हुआ जिसमें रेड क्रॉस सोसायटी के जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी ने संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिलाधिकारी को रेड क्रॉस चिन्ह युक्त मेडल पहनाया व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट का चित्र भेंट कर उनकी सेवाओं को नमन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. विजय जौहरी ने जानकारी दी कि इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस 2025 की थीम 'मानवता को जीवित रखना Keeping Humanity Alive रखी गई है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस विश्व की पहली समाजसेवी संस्था है जिसकी स्थापना 1863 में हुई थी। इसे अब तक तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि भारत में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की स्थापना 1920 में संसद के एक्ट XV के अंतर्गत की गई थी। वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति संस्था के अध्यक्ष हैं, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इसके सभापति हैं। इसी प्रकार प्रदेश स्तर पर महामहिम राज्यपाल अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक सभापति हैं। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाते हैं।

डॉ. जौहरी ने कहा कि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। रेड क्रॉस सोसायटी अब जनहित में अपनी भूमि पर ब्लड बैंक खोलने की दिशा में प्रयासरत है, जिसके लिए महामहिम राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सहयोग मांगा गया है।

कार्यक्रम में अग्रज जौहरी, अवनीश सक्सेना, खुटार ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, पवन सक्सेना, कृपाशंकर सक्सेना, डॉ. मुजीब, डॉ. उस्मान अली, साजिद हसन खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Advertisment

Shahjahanpur News: अधीक्षण अभियंता जे.पी. वर्मा पर गिरी गाज, डीएम ने किया सस्पेंड

पीड़ित परिवार से मिलेगा सपा प्रतिनिधिमंडल, सपा सुप्रीमो के निर्देश पर पहुंचेगी 10 सदस्यीय टीम

महिला आयोग की सदस्य 14 मई को करेंगी शाहजहांपुर में जनसुनवाई, निरीक्षण व समीक्षा बैठक

Advertisment
Advertisment