Advertisment

Shahjahanpur News: जिला जज के निर्देश पर वृद्धाश्रम का निरीक्षण, आंखों की जांच को लगेगा कैंप

शाहजहांपुर के बनतारा वृद्धाश्रम का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ओमप्रकाश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई, भोजन और वृद्धों की समस्याएं देखीं। आंखों की परेशानी पर जांच कैंप लगाने को कहा।

author-image
Ambrish Nayak
Shahjahanpur news

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता 

जनपद में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर के सचिव और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्र ने बनतारा स्थित वृद्धाश्रम का अचानक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धों के रहने, खाने और सफाई की व्यवस्था देखी। जब वह पहुंचे तब अधिकतर वृद्ध दोपहर का खाना खाकर आराम कर रहे थे। आश्रम में कुल 90 वृद्ध रह रहे हैं, जिनमें 54 पुरुष और 36 महिलाएं हैं। वहां 14 स्टाफ काम कर रहा है। आश्रम के मैनेजर ब्रह्मदेव छुट्टी पर थे, उनकी जगह प्रभारी अंजली मौजूद थीं। निरीक्षण के समय वृद्धजनों को मसूर की दाल, रोटी, चावल, जीरा आलू की सब्जी और सलाद परोसा गया। खाना ठीक और साफ-सुथरा पाया गया।

वृद्धों की समस्याएं सुनीं, तुरंत दिए निर्देश

वृद्ध नन्काई ने बताया कि उनके कमरे के दरवाजे पर आधा पर्दा ही लगा है। इस पर सचिव ने पूरा पर्दा लगाने के निर्देश दिए। कुछ वृद्धों ने आंखों की परेशानी बताई, जिस पर सचिव ने वृद्धाश्रम में नेत्र परीक्षण कैंप लगाने को कहा, ताकि उनकी आंखों की जांच हो सके। निरीक्षण के समय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल, वृद्धाश्रम का स्टाफ और कई वृद्धजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

Shahjahanpur News: शिक्षा और कानून साथ-साथ, बच्चों को जनपद न्यायाधीश ने पढ़ाया अधिकार का पाठ

जनपद से पद्म पुरुस्कारों के लिए भेजे जा सकते हैं नाम प्रस्ताव, नामांकन 20 जून तक

Advertisment

शाहजहांपुर में 24 मई को होगा 'गीता ज्ञानी' चयन, विद्यालय से लेकर जनपद स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं,

Advertisment
Advertisment