/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/Fosh0XJG3oAqU84QccI5.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता
समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सहयोग संस्था ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। जनपद की इस संस्था ने एक जरूरतमंद कन्या की शादी में सहायता करते हुए मेज कुर्सी सहित नगद धनराशि प्रदान की।
संस्था की पदाधिकारी शमा जैदी एवं तराना जमाल ने बताया कि सहयोग संस्था का उद्देश्य जनपद में हर वर्ग की सहायता करना है। संस्था तक जो भी जरूरतमंद पहुंचता है उसे हरसंभव सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में जुटी है।
इस मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की विशेष भूमिका रही। उनकी पहल पर ही यह मामला संस्था तक पहुंचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए कन्या की शादी में जरूरी मदद दी गई। संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खा एडवोकेट ने जानकारी दी कि सहयोग संस्था का पौधारोपण अभियान भी इस सत्र से प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ संस्था समाज सेवा के अन्य कार्यों को भी पूरी गंभीरता से संचालित कर रही है। स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणास्रोत बताया।
यह भी पढ़ें;
Operation Sindoor : आजादी के बाद पहली बार सेना को मिली खुली छूट : स्वामी चिन्मयानंद
Shahjahanpur News: बहादुरगंज में फिर बहेगी फव्वारों की फुहार, नगर प्रशासन ने दिए निर्देश
जनपद से पद्म पुरुस्कारों के लिए भेजे जा सकते हैं नाम प्रस्ताव, नामांकन 20 जून तक