Advertisment

शाहजहांपुर की महिला आरक्षी वर्षा त्यागी ने इंडिया पुलिस कबड्डी में जीता रजत पदक

शाहजहांपुर की महिला आरक्षी वर्षा त्यागी ने पंजाब में आयोजित इंडिया पुलिस कबड्डी प्रतियोगिता 2024-25 में रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त कर जनपद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम भी रोशन किया है।

author-image
Narendra Yadav
Shahjahanpur News:

Shahjahanpur News: Photograph: ( वाईबीएन नेटवर्क )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता ।जनपद  की महिला आरक्षी वर्षा त्यागी ने पंजाब में आयोजित इंडिया पुलिस कबड्डी प्रतियोगिता 2024-25 में रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त कर जनपद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम भी रोशन किया है।यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्रतिसार निरीक्षक महोदय के सशक्त निर्देशन और टीम प्रशिक्षक उप निरीक्षक श्रीमती आसमा बेगम के निरंतर मार्गदर्शन में किए गए नियमित अभ्यास का परिणाम है।

Advertisment

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में, आज दिनांक 17.06.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय ने आरक्षी वर्षा त्यागी को सम्मानित किया। उन्हें एक ट्रैक सूट, एक जोड़ी शूज़, एक कबड्डी किट और ₹10,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु और प्रतिसार निरीक्षक शाहजहाँपुर भी उपस्थित रहे।जनपद पुलिस को अपनी महिला शक्ति पर गर्व है जो इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। पुलिस विभाग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे भविष्य में भी ऐसी ही उपलब्धियाँ हासिल करती रहेंगी।


यह भी पढ़ें:-

Advertisment

1857 की क्रांति में नौ दिन तक कांपता रहा शाहजहांपुर, मौलवी अहमद उल्लाह शाह ने अंग्रेजों की नींद उड़ाई

विश्व रक्तदाता दिवसः शाहजहांपुर में 40 लोगों ने किया रक्तदान, अफसर और एनसीसी कैडेट भी हुए शामिल

Shahjahanpur News: तबादला नीति में बदलाव: शाहजहांपुर में अब ऑनलाइन होंगे अंतरजनपदीय स्थानांतरण

Advertisment

Shahjahanpur News : दुष्कर्म मामले में शाहजहांपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल की सलाखों के पीछे

Advertisment
Advertisment