/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/aaaaaaaaaa-2025-09-03-16-51-46.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने वार्ड नंबर 19 की समस्याओं को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें...जगह-जगह गंदगी का लगा अंबार...जर्जर हालत में वार्ड की गलियां और पुलिया
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि अब्दुल्लागंज वार्ड में महीनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को अंधेरे में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बढ़ जाता है। वार्ड की गलियां और पुलिया जर्जर हालत में हैं, लेकिन नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि पूरे महानगर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। मच्छरों के प्रकोप से डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और वायरल जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। नगर निगम की ओर से फॉगिंग भी सही तरीके से नहीं कराई जा रही है।
सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि नगर निगम गरीबों से फर्जी टैक्स लगाकर अवैध वसूली कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करेंगे।
यह भी पढ़ें:
नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का पालन कराने उतरे अफसर, दो दिन में बिना हेलमेट 230 वाहनों का चालान
जिलाधिकारी ने गर्रा-खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, 6 सितंबर तक दिखेगा असर, प्रशासन अलर्ट
flood News: गर्रा नदी में छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी, बढ़ा बाढ़ का खतरा