/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/04/6183781376503958571-2025-09-04-18-36-52.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जनपद में तिलहर की किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारी 2 सितंबर से लगातार धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि कैजुअल शब्द हटाकर उन्हें न्यूनतम दैनिक वेतनभोगी श्रेणी में शामिल किया जाए। लेकिन मिल के जीएम शैलेंद्र अस्थाना कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने और वार्ता करने को तैयार नहीं हैं।
सपा नेताओं ने पहुंचकर दिया समर्थन
धरना स्थल की जानकारी मिलने पर 4 सितंबर को सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान और तिलहर के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की ओर से आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर कर्मचारियों ने एक पत्र भी सपा नेताओं को सौंपा।
सपा ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/04/6183781376503958570-2025-09-04-18-19-26.jpg)
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि तीन दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर हैं लेकिन जीएम जिद पर अड़े हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गरीब कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी कलेक्ट्रेट पर भी आंदोलन करेगी।
जीएम कर रहे गरीब कर्मचारियों का शोषण : रोशन लाल वर्मा
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/04/6183781376503958569-2025-09-04-18-25-26.jpg)
पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि आज मजदूर को दिनभर काम करने के 500 मिलते हैं, जबकि तिलहर चीनी मिल कर्मचारी महंगाई के दौर में भी केवल 265 पर गुजारा करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएम लगातार गरीब कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं।
यूनियन ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव ने कहा कि चीनी मिल प्रशासन की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मौजूद रहे लोग
धरना स्थल पर संजय यादव, वीरेंद्र कुमार प्रजापति, सचिन सिंह, दुर्वेश कुमार, गेंधन लाल वर्मा, हरिशंकर, पूरनलाल, प्रमोद, राजेश, प्रदीप कुमार, विक्की, धर्मवीर यादव, जयपाल, पाती राम, राम बहादुर, राजीव कुमार, दीपू नरसिंह, राम सराय, महावीर गंगवार, प्रेमपाल, नरेश, रामपाल, कप्तान, शकील, दिनेश कुमार समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:
वार्ड 19 की समस्याओं को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
त्यौहारों पर अमन-चैन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क, एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us