Advertisment

खेलः नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान, तीरंदाज महिलाएं साध नहीं संधान

जिले में तीरंदाजी प्रशिक्षण से 12 छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रही हैं। 2022 में बने तीरंदाजी संघ के प्रयासों से लड़कियों में उत्साह बढ़ा है। कोचिंग और बेहतर सुविधाओं के साथ खिलाड़ी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने को तैयार हैं।

author-image
Narendra Yadav
तीरंदाजी को निशाना साधती महिला खिलाडी

तीरंदाजी को निशाना साधती महिला खिलाडी Photograph: (इंटरनेट मीडिया)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः खेल विभाग नारी सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को तीरंदाजी जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में प्रशिक्षित कर रहा है। शाहजहांपुर के स्पोर्टस स्टेडियम में इन दिनों 12 छात्राएं नियमित अभ्यास में जुटी हैं और राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रही हैं।

नारी सशक्तिकरण को नई दिशा

जिला खेल विभाग की ओर से महिलाओं को तीरंदाजी में प्रशिक्षित कर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले जहां महिलाओं की भागीदारी कम थी, अब लड़कियां बड़ी संख्या में जुड़ रही हैं और खेल में करियर बनाने का सपना देख रही हैं।

2022 में बना तीरंदाजी संघ, बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

वर्ष 2022 में तत्कालीन सीडीओ श्याम बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिला तीरंदाजी संघ का गठन हुआ था।
प्रशिक्षण विद्यास्थली में शुरू किया गया, जहां शुरुआत में महिला खिलाड़ी नहीं थीं। धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ी और स्कूल–कॉलेज की छात्राएं तीरंदाजी सीखने पहुंचने लगीं।

12 छात्राएं कर रहीं राज्य स्तरीय तैयारी

वर्तमान में कुल 12 छात्राएं नियमित अभ्यास कर रही हैं। ये सभी खिलाड़ी स्टेट-लेवल आर्चरी प्रतियोगिताओं के लिए लक्ष्य साधने में जुटी हैं। संघ सचिव मृदुल गुप्ता के अनुसार, योग्य खिलाड़ी मुजफ्फरनगर में जूनियर व सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उसके बाद रायपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जिला क्रीडा अधिकारी सुरेंद्र बमनिया बताते हैं कि स्टेडियम में खेल के विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं को विशेष अवसर प्रदान किए जाएंगे। 

Advertisment

हाकी, भारोत्तोलन समेत विविध खेलों में महिलाएं आगे

हाकी में शाहजहांपुर की बेटिया विदेशों में जनपद, प्रदेश के साथ देश को गौरवान्वित कर चुकी है। भारोत्तोलन में रोली वर्मा, अंशिका वर्मा आदि छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुकी है। अब तीरंदाजी में महिलाओं ने लक्ष्य भेद कर परिवार के साथ जनपद व प्रदेश को गौरवान्वित करने की तैयारी कर रही है। 

यह भी पढें

सड़क सुरक्षा माह में शाहजहांपुर की सडके बनीं मौत का सबब, एक दिन में पिता पुत्र समेत चार मौतें, कई घायल

शाहजहांपुर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस, रक्तदान किया, पौधे भी लगाए

Advertisment

Sports News : खेल मैदान बनेंगे बच्चों की नई पाठशाला, लखनऊ स्कूल गेम्स 2 से 7 दिसंबर तक

भयानक प्रदूषण में खेल प्रतियोगिताएं कराना बच्चों को गैस चैंबर में डालने के समान, क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट?

राजनीति : नेता जी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन साधारण, नेतृत्व पर सवाल - जनता से जुड़ने के अवसर गंवा रही समाजवादी पार्टी

Advertisment
Advertisment
Advertisment