Advertisment

आवारा पशु हमला : गाय के हमले से 11 वर्षीय बालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के रघुवरपुर गांव में 11 वर्षीय विनय प्रपात सिंह पर खेत में अचानक एक गाय ने हमला कर दिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ambrish Nayak & Harsh Yadav
आवरा पशु हमला

गाय के हमले से घायल जिला अस्पताल में भर्ती 11 वर्षीय विनय Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता 

जिले के निगोही थाना क्षेत्र के रघुवरपुर गांव में गुरुवार को 11 वर्षीय विनय प्रपात सिंह पर एक गाय ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। 

यह भी पढ़ें :अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2025 : वनों के संरक्षण की आवश्यकता और हमारा कर्तव्य

गुरुवार को विनय खेत पर गया था, तभी एक आवारा गाय ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि विनय खुद को बचा नहीं सका और गंभीर रूप से घायल हो गया। जब काफी देर तक विनय घर नहीं लौटा, तो विनय के पिता निधि पाल ने उसे तलाशना शुरू किया। खेत पर जाकर देखा तो विनय घायल अवस्था में पड़ा था। तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। 

यह भी पढ़ें :जेल प्रशासन : 103 वर्षीय गुरदीप सिंह होली पर हुए रिहा, बेटों की साजिश ने पहुंचाया था जेल

आवारा पशुओं की समस्या से परेशान किसान

Advertisment

इस घटना के बाद गांव के किसानों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खेतों में घुसकर ये जानवर फसलें बर्बाद करने के साथ-साथ इंसानों पर भी हमला करने लगे हैं। किसानों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं न हों और किसानों की फसलें भी सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें :हमला : घर में घुसकर मारपीट , पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Advertisment

यह भी पढ़ें :हमला : शाहजहांपुर में मनापुरम फाइनेंस रीजनल ऑफिसर को गोली मारी , आरोपी फरार

Advertisment
Advertisment