Advertisment

Shahjahanpur News :"पुलिस की पाठशाला" में छात्राओं को किया गया जागरूक, यातायात नियमों से लेकर साइबर अपराध तक दी गई जानकारी

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना आर.सी. मिशन परिसर में "पुलिस की पाठशाला" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

author-image
Harsh Yadav
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक Photograph: (वाईबीएन )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता


जनपद मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना आर.सी. मिशन परिसर में  "पुलिस की पाठशाला" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर जागरूक करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार ने की, जबकि संचालन क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह व प्रभारी यातायात विनय कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।


यह भी पढ़ें:Shahjahanpur News : गंगा एक्सप्रेसवे से चमकेगा शाहजहांपुर, रचेगा विकास का नया इतिहास


क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि, “सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक है कि हम सभी यातायात नियमों का पालन करें। यह न केवल हमारी बल्कि हमारे अपनों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।” उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, सिग्नल आदि के सही प्रयोग पर भी जोर दिया।इसके अलावा साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक Photograph: (वाईबीएन )

Advertisment


यह भी पढ़ें क्राइमः शाहजहांपुर के अजीजगंज में तीन सगे भाइयों पर फायरिंग, दो की हालत गंभीर, प्राइवेट पार्ट भी काटा


महिला आरक्षी प्रवेश द्वारा ‘मिशन शक्ति’ योजना के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि यह योजना महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्त्वाकांक्षी पहल है।कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से सवाल पूछे जिनके उत्तर पाकर वे उत्साहित दिखीं।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, स्थानीय संभ्रांतजन व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: देशः गंगा एक्सप्रेस-वे पर शाहजहांपुर में होगी देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी, आपात स्थिति में उतरेंगे लड़ाकू विमान

Advertisment

यह भी पढ़ें:"भारतीय सिनेमा पर पाकिस्तानी प्रतिबंध: जानें राजनीतिक रणनीति की इंटरटेनमेंट वाली कहानी?"

Advertisment
Advertisment