/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/15/6122829476971792181-2025-08-15-14-55-52.jpg)
Photograph: (SHAHJAHANPUR NETWRK)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गांधी भवन में गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नगर निगम परिसर में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खां और शहीद उद्यान पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। कलेक्ट्रेट में नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकीकरण की शपथ दिलाई।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/15/6122829476971792174-2025-08-15-14-57-33.jpg)
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। विकसित भारत 2047 के विज़न को पूरा करने के लिए हर नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायरे से आगे बढ़कर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि हाल में 24 घंटे चली विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री ने 2047 तक प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का रोडमैप रखा है। प्रदेश का जीडीपी 13 लाख करोड़ से बढ़कर 29 लाख करोड़ हो चुका है, जिसे अगले वर्ष 35 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/15/6122829476971792173-2025-08-15-14-58-13.jpg)
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 कर्मियों दिनेश पांडेय, उपेन्द्र तिवारी, नारायण दास मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, रामकुमार श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, पवन सिंह, अजय मिश्रा, पंकज त्रिवेदी, धीरेन्द्र पाल सिंह, अरविन्द कुमार, योगेश चंद्र अग्रवाल, विनोद मिश्रा, मनोज कुमार दीक्षित, मनु सिन्हा व शिखर दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/15/6122829476971792180-2025-08-15-14-58-47.jpg)
कलेक्ट्रेट परिसर में स्कूली बच्चों कीबोर से देशभक्ति गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों की वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
संकट की घड़ी में मानवता का परिचय देने वालों को मिला सम्मान
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/16/6124941827787310767-2025-08-16-12-20-20.jpg)
सीतापुर थाना पिसवां क्षेत्र में 29 जून 2025 को हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल कायम करने वाले उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। रोहित सक्सेना (पुत्र राजेश सक्सेना, निवासी तारीनपुर महल), मुनिश कुमार (पुत्र दिनेश चंद, निवासी महमदापुर), कपिल कुमार मिश्रा (पुत्र श्रीधर मिश्रा, निवासी ग्राम उदयपुर) और वर्मा जी (निवासी ग्राम जल्लापुर) को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि संकट की घड़ी में दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि दुर्घटना या आपदा की किसी भी स्थिति में मानवता के नाते पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/15/6122829476971792185-2025-08-15-15-00-26.jpg)
बच्चों को उपहार और अभ्यास कराने वाली अध्यापिकाओं की सराहना की गई। एक सड़क दुर्घटना में घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समैरिटन को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/15/6122829476971792249-2025-08-15-16-53-13.jpg)
इस मौके पर समारोह के संचालन कवि डॉ इन्दु अजनबी को भी सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन से शहीदों की सलामी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खिरनी बाग व रामलीला मैदान स्थित शहीद स्तंभ पर सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, एडीएम (प्रशासन) रजनीश मिश्र, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, एडीएम (न्यायिक) राशिद अली, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, कोषाधिकारी अमरेश बहादुर पाल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित