Advertisment

शाहजहांपुर में गर्मी-उमस का असर बरकरार, जानें कब से होगी झमाझम वर्षा

शाहजहांपुर में बुधवार को दिनभर उमस और गर्मी बनी रही। न्यूनतम तापमान में कमी वही अधिकतम तापमान में वृद्धि पाई गई । आज सुबह भी हालात जस के तस रहे। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री के बीच रहा। बारिश न होने से लोग परेशान हैं।

author-image
Ambrish Nayak
20250821_092621

तेज धूप (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जिले में लगातार गर्मी और उमस का असर बरकरार है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 75 प्रतिशत रही और हवा पूर्व दिशा से चली। शाम होते-होते तापमान 34 डिग्री पर स्थिर हो गया, लेकिन नमी 67 प्रतिशत होने से उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। 

गुरुवार की सुबह भी हालात में कोई बदलाव नहीं आया। सुबह तक न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आर्द्रता 75 प्रतिशत रही और हवा का रुख पूर्व दिशा का रहा।

मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बैरोमीटर का स्तर सामान्य से कम है और हवा का रुख बरसात के अनुकूल है। लेकिन दबाव ज्यादा रहने से गुरुवार को भी बारिश की संभावना बेहद कम है। सुबह बादल छा सकते हैं, मगर पानी गिरने की उम्मीद नहीं है। लगातार उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:

बाढ़ अलर्टः गर्रा नदी में दियूनी बैराज से 55 हजार क्यूसेक पानी छोडा, बाढ के आसार, डीएम ने टीम के साथ रात में किया नदियों का निरीक्षण

Advertisment

अच्छी खबरः शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी, गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी

weather: तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, आज भी बारिश की संभावना कम

Advertisment
Advertisment