/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/02/kat-2025-09-02-17-49-57.jpg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन रोड’ योजना के तहत इस हाईवे को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और एनएचएआई ने संयुक्त निरीक्षण कर खाका तैयार किया है।
अवैध कट होंगे बंद
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को 30 अवैध कट मिले। जिन्हें लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बनाया था। इन्हीं कटों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं। अब इन्हें बंद कराया जाएगा। साथ ही गांवों को जोड़ने वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे ताकि तेज रफ्तार पर नियंत्रण रखा जा सके।
75 यातायात कर्मी होंगे तैनात
सड़क सुरक्षा को और सख्त करने के लिए 75 यातायात पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इनमें एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर, 14 हेड कांस्टेबल और शेष आरक्षी शामिल होंगे। इनकी ड्यूटी हाईवे पर चिह्नित स्थानों पर लगाई जाएगी। साथ ही नियम पालन कराने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस का कहना है कि रोजा के गुर्री से लेकर मीरानपुर कटरा होते हुए हुलासनगरा तक सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं दर्ज होती हैं। इन इलाकों को विशेष रूप से चिन्हित कर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
सीओ यातायात संजय कुमार ने कहा कि हाईवे को मॉडल रोड के रूप में चिह्नित करने के बाद अवैध कट बंद कराए जाएंगे। यातायात पुलिस की तैनाती से नियमों का पालन सुनिश्चित होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें:
PET Exam: 38 हजार अभ्यर्थियों के लिए शाहजहांपुर में परिवहन निगम तैयार, अतिरिक्त बसों का किया इंतजाम
स्कूलों में प्रार्थना सभा में बच्चों को सिखाए जाएंगे यातायात नियम : डीएम