Advertisment

UTTAR PRADESH स्थापना दिवस: भारत की शान उत्तर प्रदेश गीत से गूंज उठा अटल सभागार, लाभार्थी उपकृत, कार्मिक सम्मानित

उत्तर प्रदेश के 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अटल सभागार मे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने विविध विभागों के उत्कृष्ट कार्मिको को सम्मानित किया। लाभार्थियों को चेक भेंट किए। छात्राओं ने उत्तर प्रदेश गीत प्रस्तुत किया।

author-image
Narendra Yadav
updated_on
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस गीत प्रस्तुत करती छात्राएं Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

भारत की शान उत्तर प्रदेश.. , यह पूण्य भूमि, यह वीर भूमि, यह तपोभूमि उत्तर प्रदेश, अनुपम प्रदेश उत्तम प्रदेश... । शुक्रवार को यह गीत गुंजायमान रहा अटल सभागार में।  रंगारंग कार्यक्रम के साथ आयोजित समारोह में  जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सीडीओ ने विविध विभागों के उत्कृष्ट कार्मिकों, खिलाड़ियों, शिक्षकों व छात्रों को सम्मानित करने के साथ लाभार्थियों को योजनाओं के चेक भेंट किए। इस दौरान विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। 

यह भी पढ़ें

NETAJI जयंती पर विशेष: सुभाष, गांधी और नेहरू में इतनी भी दूरियां न थीं

Advertisment

hg agro

 बीजलीपुरा स्थित भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारंभ डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह,  पुलिस अधीक्षक राजेश एस समेत जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के चित्र के  समक्ष दीप प्रज्वलन,  माल्यार्पण से किया। साथ ही विविध विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान लखनऊ के अवध शिल्पग्राम, शहीद पथ में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस (24-26 जनवरी, 2025) के शुभारंभ एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) ई-पोर्टल की लांचिंग एवं उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का सजीव प्रसारण भी देखा गया। डीएम ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर बालिका सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें

Advertisment

REPUBLIC DAY EXCLUSIVE : देश की स्वतंत्रता से लेकर गणतंत्र तक रही शाहजहांपुर की अहम भूमिका

नवजात बच्चियों को बेबी किट भी  वितरित की गई। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी ने हस्ताक्षर भी किए। डीएम; सीडीओ ने चिकित्सा, राजस्व, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार आहार, मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कृषक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय, प्रधानमंत्री जन आरोग्य गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण, शादी अनुदान, लीड बैंक की ओर से ऋण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को  प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए। मेधावी छात्र-छात्राओं,  क्रीड़ा विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें

Advertisment

राजनीति। : योगी सरकार से जनता त्रस्त, सपा ही PDA की खेवनहार

ajay26

प्रदर्शनी में योजनाओं की दी जानकारी 

इस दौरान शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, रोजगार, समाज कल्याण, प्रोबेशन, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, आयुष्मान कार्ड, टीबी मुक्त भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विकास कार्यक्रम, उद्यान विभाग, कृषि विभाग,  ग्रामोद्योग विभाग, युवा कल्याण खेल आदि विभागों की ओर से  प्रदर्शनी लगी गई। जिसमें जन कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं व कार्यक्रमों जानकारी दी गई। 

यह भी पढ़ें

REPUBLIC DAY 2025: वित्तमंत्री ने ली परेड की सलामी , नियामतपुर में स्मार्ट सचिवालय व कान्वेन्ट स्कूल का किया उद्घाटन

यह जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य मुख्य रूप से रहे मौजूद 

यूपी दिवस
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह मे सम्मानित विद्यार्थी व खिलाड़ी Photograph: (प्रशासन )

 

 महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि विनीत मिश्र, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ  आरके गौतम, बीएसए दिव्य गुप्ता, डीपीओ अरविंद रस्तोगी,  पीपीओ संजय कुमार, ओंकार मनीषी, आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर लाभार्थियों को चेक भेंट करते डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

 

 उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर  यह लोग हुए सम्मानित

 

  • कृषि विभाग - राकेश पांड, ,गंगा भूमि सीड्स फार्मर प्रोडक्शन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, सुधीर मोहन - वर्मी कंपोस्ट उत्पादन व पशुपालन उन्नत तकनीक , प्रतिपाल सिंह बासमती धान उत्पादन,
  • मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण - गुड्डू पुत्र चंगा, हीरा कली, सोबरनलाल पुत्र पुत्तू, दैवीय आपदा, ग्राम पंचायत बरकतपुर विकासखंड भावल खेड़ा
  • पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग शादी अनुदान योजना -अनीता दीवान योगराज, ,भैया लाल पुत्र रामसहाय बाडूजई प्रथम, राम किशोरी पत्नी राजाराम, रामनगर कॉलोनी,
  •  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गोल्डन कार्ड- प्रमोद कुमार द्विवेदी, सावित्री, चंद्र मोह, नीतू, सुरेंद्र पाल राठौर।
  •  स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना- रामश्री,  रूबी देवी,बकिया, विकासखंड ददरौल, हाशमी, ग्राम पंचायत रावतपुर विकासखंड कांट
    चेक वितरण
    रागिनी श्रीवास्तव को पाँच लाख का प्रतीकात्मक चेक भेंट करते डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )
     
  • लीड बैंक ऋण वितरण-  अंकित सिंह तीन लाख, रागिनी श्रीवास्तव पाँच लाख, सूरजमुखी 98 हजार, मो  शाहिद 2.97 लाख, प्रमोद कुमार 4.1लाख 
  • युवा कल्याण विभाग -  रोली वर्मा, निकिता वर्मा,- वेटलिफ्टिंग, जतिन श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव कुश्ती 
    उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
    उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सजी रंगोली के साथ डीएम,एसपी व आदि. Photograph: (प्रशासन )
     
Advertisment
Advertisment