/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/18/6131914157436553113-2025-08-18-12-12-30.jpg)
Photograph: (shahjahanpur netwrk)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जिले में गर्रा और खन्नौत नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। सोमवार मिली रिपोर्ट के अनुसार दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और स्थिर है।
खन्नौत का जलस्तर एक मीटर नीचे
अजीजगंज बंध पर गर्रा नदी का जलस्तर 147.700 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के स्तर 148.800 मीटर से करीब एक मीटर नीचे है। फिलहाल पानी बढ़ नहीं रहा है, जिससे गांवों में लोगों को राहत मिली है। लोधीपुर पुल पर खन्नौत नदी का जलस्तर 144.050 मीटर है। यह खतरे के स्तर 145.750 मीटर से नीचे है और पानी का स्तर भी स्थिर है।
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
रविवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसडीएम सदर संजय पाण्डेय और अधिशासी अभियंता शारदा नहर सुनील भास्कर के साथ खन्नौत नदी के हनुमत धाम और गर्रा नदी के अजीजगंज तटबंध का दौरा किया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/18/whatsapp-image-2025-2025-08-18-12-13-13.jpeg)
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कहीं भी लापरवाही न हो। सभी टीमें अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहें और लोगों को समय पर जानकारी दें। डीएम ने संभावित प्रभावित परिवारों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोग राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय, आपातकालीन नंबर जारी
जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय कर दिया है। आपातकालीन स्थिति में लोग सीधे यहां संपर्क कर सकते हैं।
आपातकालीन नंबर 05842-351037, 05842-351038, 05842-462754, 05842-220018
टोल फ्री नं.: 1077 (24×7 उपलब्ध)
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/18/6131914157436553116-2025-08-18-12-24-02.jpg)
आदित्य सेन कंट्रोल रूम प्रभारी, पुष्कर सिंह, सुमित मोहन कनौजिया, दौलत राम, तहसीम खान, मनोज कुमार, विजय वर्मा, राशिद अली खां (एडीएम व अपर जिला न्याय)
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें। सभी जिम्मेदार अधिकारी चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे ताकि राहत व बचाव कार्य में कोई देरी न हो।
यह भी पढ़ें:
शाहजहांपुर में गर्रा नदी ने बढ़ाई चिंता, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी