Advertisment

मौसमः बादल छटे, तेज धूप से पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान, बाढ प्रभावित क्षेत्रों की बढेगी मुश्किलें

बादल छटने पर फिलहाल बारिश से निजात मिल गई है, लेकिन तेज धूप से अब तापमान में वृद्धि दर्ज होगी। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया है। गर्मी के कारण बाढ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के साथ अन्य मुश्किलें बढ सकती हैं।

author-image
Narendra Yadav
शाहजहांपुर और मौसम का हाल

शाहजहांपुर और मौसम का हाल Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः बादल छंटने के साथ ही मौसम का मिजाज शुष्क होने लगा है। तेज धूप से तापमान में भी वृद्धि दर्ज हो रही है। मौसम विभाग ने भी तापमान वृद्धि के आंकडे दर्ज किए है। आगे भी सामान्य से अधिक तापमान के संकेत दिए हैं। 

 अगस्त के अंत व सितंबर के प्रथम पखवाडे में बारिश के साथ ही बांधों से पानी छोडे जाने से हालात खराब हो गए। शाहजहांपुर समेत समीपवर्ती जिलों में भी बाढ रही। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा, लेकिन अब मामूली राहत मिलने वाली है। बादल छटने पर बारिश के आसार फिलहाल अभी नहीं है, लेकिन तेज धूप बेहाल कर सकती है। 

सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ तापमान 

राज्य कृषि मौसम केंद्र ने शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी तरह बरेली, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर 

बरेली न्यूनतम 26.2 डिग्री सामान्य से 1.1 अधिक, अधिकतम 33.7 डिग्री सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक। इसी तरह शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री व अधिकतमत 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यह भी पढें

Advertisment

Lucknow News : जानें कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम और शहर में होने वाले खास कार्यक्रम

UP News : खराब मौसम के चलते लखनऊ से आने-जाने वाली 9 फ्लाइट्स प्रभावित

BIG NEWS : UP को मिला नया राज्य विश्वविद्यालय, स्वामी शुकदेवानंद विवि के लिए स्वामी चिन्मयानंद ने MOU पर किए हस्ताक्षर

Gen Z protests: नेपाल के प्रसिद्ध पशुपति नाथ मंदिर में तोड़फोड़ के बाद सेना तैनात, देश में अराजकता का 'राज'

Advertisment
Advertisment