Advertisment

मौसम : 31 अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल, तीन डिग्री तक गिर सकता पारा, बढेगी ठंड

मौसम का मिजाज बिगड रहा है। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों ने 31 अक्टूबर तक आसमान पर बादलों का कब्जा बना रहने के साथ ही तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है। शाहजहांपुर के अलावा आसपास के जिलों पर भी प्रभाव रहेगा।

author-image
Narendra Yadav
सुबह के समय आसमान का दृश्य

सुबह के समय आसमान का दृश्य Photograph: (वाईबीएन)

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः  मौसम में उतार चढाव बना हुआ है। बुधवार को बादल की सघनता कम हुई है, लेकिन मौसम विज्ञानियों ने 31 अक्टूबर तक बादलों का प्रभाव बने रहने के साथ तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई है। इससे सर्दी बढ सकती है। राज्य कृषि मौसम केंद्र ने भी अलर्ट जारी किया है। 

धीमी हवा से छाई रहेगी धुंध

मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान धीरे-धीरे गिरने की संभावना है। हवा मुख्यता उत्तर-पश्चिम या पश्चिमोत्तर दिशा में धीमी गति से बहेगी। इससे हवा में पीएम 10 व पीएम 2.5 पार्टिकल बने रहेंगे। नतीजतन कोहरा जैसी धुंध धाई रहेगी। दिन में सूरज नहीं चमकेगा। तापमान में गिरावट तेज होगी। कृषि एवं जनजीवन दोनों ही इसका असर महसूस करेंगे। रात-सुबह की ठंड और कोहरा-ओस की स्थिति बन सकती है। साथ ही, हवा की गति कम रहने से आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) बनी रहेगी, जिससे वातावरण सुबह-शाम विशेष रूप से सर्द महसूस होगा। 

सावधान रहे, इन बिंदुओं को देखें

. कृषि व जनजीवन के लिए विशेषज्ञों के सुझाव : कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डा अतुल सिंह ने  विशेषज्ञों से राय लेकर ही खेतों में बुआई या सिंचाई की सलाह दी है। डा मो सलीम ने मौसम बदलाव की दशा में सुबह-शाम बच्चों व बुजुर्गों को हल्के स्वेटर व गर्म कपडे पहनने की सलाह दी है। 

*तापमान में गिरावट – दिन का अधिकतम तापमान लगभग 28-30 °C तक घटने की संभावना, रात का न्यूनतम 16-18 °C तक पहुँच सकता है। 

Advertisment


*. हवा की गति शांत – हवा सौम्य गति से चल रही है, जिससे ठंडी हवा लंबे-समय तक स्थानीय स्तर पर बनी रह सकती है।


* आर्द्रता का बढ़ना – सुबह-शाम में ओस और भाप की स्थिति बनी रहेगी, जिससे वातावरण ठंडे और दमघुट महसूस होंगे।


*. बादलों का प्रभाव – आंशिक से अधिकांश बादल छाए रह सकते हैं, सूर्य की किरणें कम पहुँचेंगी, जिससे दिन में ‘धूप-ठंड’ का अनुभव होगा।

Advertisment

यह भी पढें

ठंड के मौसम में सावधान रहें अस्थमा मरीज : जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, डॉक्टर की बताई इन बातों का रखें ध्यान

दीपावली मौसम : आधी रात बाद चरम पर पहुंच सकता वायु गुणवत्ता सूचकांक, आतिशबाज़ी और नमी से बिगड़ सकती है हवा, बच्चे- बुज़ुर्ग रहे

Health: इस मौसम में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए रोजाना करें ये उपाय, इम्युनिटी होगी मजबूत

Advertisment

Moradabad News: कोहरे के मौसम में रेलवे की तैयारी: 26 ट्रेनों के संचालन में बदलाव

Advertisment
Advertisment