Advertisment

Weather: शाहजहांपुर में गर्मी का असर तेज, पारा 34 डिग्री पार

शाहजहांपुर में दिन की तेज धूप से अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री उछलकर 34.4 डिग्री पर पहुंच गया। उमस और गर्मी से लोग परेशान हो गए। गन्ना शोध संस्थान के अनुसार वायुदाब 23 मिलीबार बढ़ा है और बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहने के साथ उमस बढ़ने की संभावना है।

author-image
Ambrish Nayak
6127193627600996246

Photograph: (shahjahanpur netwrk)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। जिले में बुधवार को दिनभर तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा था। इस तरह अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई। संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 23 मिलीबार बढ़ा हुआ है, जिससे वातावरण शुष्क बना रहेगा। आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी दर्ज किया गया है। पूर्वी हवा चलने से नमी कम हो रही है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि उमस बढ़ने से लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

पांच बार चालान कटे वाहन मिलते ही होंगे जब्त, डीएम बोले– 10 दिन में बंद होंगे एनएच-30 के अवैध कट

एडीएम पहुंचे तो बंद मिला ग्राम पंचायत सचिवालय, ताला खुलवाया तो गायब मिला कंप्यूटर, जांच के निर्देश

छात्र संसद के निर्वाचित प्रतिनिधियों को एसपी ने लगाए बैज, बोले -लक्ष्य तय करें, संघर्ष और त्याग से ही मिलेगी सफलता

Weather : गाजियाबाद मौसम रिपोर्ट — 28 अगस्त 2025

Advertisment
Advertisment