पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत, 30 जनवरी तक कोहरे की चपेट में रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी को मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके बाद तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। 5 फरवरी से दो दिन तक वर्षा हो सकती है।
सोमवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा । कुछ पल के लिए ही धूप निकली। नतीजतन अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। घने कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नतीजतन सुबह के समय लोगों ने सर्दी का आनंद लिया। वृद्धजनों व बच्चों के लिए सर्दी कष्टदाई रही। कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल जाना पड़ गया। मौसम का यह मिजाज 30 जनवरी तक इसी तरह बना रहेगा।
राहत लेकर आएगा पश्चिमी विक्षोभ/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/27/UVfAYscbS9aGCYjZ6HWb.jpg)
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अतुल सिंह ने 31 जनवरी से मौसम बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहां की 29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी को प्रभावी असर दिखेगा इससे अधिकतम तथा न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि दर्ज होगी।
यह भी पढ़े
REPUBLIC DAY EXCLUSIVE : देश की स्वतंत्रता से लेकर गणतंत्र तक रही शाहजहांपुर की अहम भूमिका
फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी वर्षा/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/27/DcsbXTKRR87dmGhpLdPf.jpg)
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ एनसी त्रिपाठी ने फसलों के लिए वर्षा को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञानियों ने 5 फरवरी से दो दिन तक वर्षा की संभावना जताई है। बताया कि इन दिनों फसलों को वर्षा की जरूरत है, यदि बारिश हुई तो फसलों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगी।
यह भी पढ़े
REPUBLIC DAY 2025: वित्तमंत्री ने ली परेड की सलामी , नियामतपुर में स्मार्ट सचिवालय व कान्वेन्ट स्कूल का किया उद्घाटन
बदल रहा मौसम, सतर्क रहें इस समय/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/27/DxwqHO5UYOVquDdBrVSN.jpg)
सत्यानंद अस्पताल के संचालक तथा वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव मिश्रा ने खासकर बच्चों को बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। कहा कि बदलते मौसम में जरा सी सावधानी बच्चों की सेहत के लिए हानिकर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा बदलते मौसम में बच्चों को निमोनिया खांसी का खतरा बढ़ जाता है। तबियत बिगड़ने पर विशेषज्ञ को ही दिखाना चाहिए।
यह भी पढ़े
Weather Alert : बदलेगा फिर मौसम का मिजाज, जानिए क्या है नया अलर्ट
मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सलीम अहमद के टिप्स
- कोहरे के समय बाहर निकलने की दशा में मास्क का प्रयोग करें।
- टीबी तथा सांस रोग से परेशान वृद्धजन सुबह कमरे से बाहर निकलने से बचे।
- सर्दी होने पर पांच लेयर में गर्म कपड़े पहने, ताजा वह हल्का गुनगुना पानी पिए।
- मौसम परिवर्तन के दौरान तबीयत जल्दी बिगड़ जाती है, ऐसी दशा में तत्काल योग्य चिकित्सक को दिखाएं।
- प्रोटीन युक्त तथा मोटे अनाज आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
यह भी पढ़े
Change: सीताराम बाजार जाईये,अयोध्या चौक की चाट-पकौड़ी खाईये