/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/07/6100211500586222557-2025-08-07-11-29-19.jpg)
Photograph: (shahjahanpur netwrk)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता शहर में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। तापमान धीरे-धीरे बढ़ता गया और दोपहर तक यह 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने दोपहर बाद से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
दोपहर 2 बजे के बाद से बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। शाम तक बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बारिश के साथ ही चलने वाली तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम 6 बजे के बाद अधिकतर इलाकों में बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। रात को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव सक्रिय मॉनसून की वजह से हो रहा है। आने वाले दो-तीन दिन मौसम इसी तरह बना रह सकता है। किसानों के लिए यह बारिश फसलों के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकती है।
Shahjahanpur News: प्राचार्य आर.के. आजाद को मिला साहित्य रत्न सम्मान
Shahjahanpur News: रेडक्रॉस सोसाइटी ने वर्षा आपदा से प्रभावित जरूरतमंदों को बांटे तिरपाल