Advertisment

सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन तक भारी वर्षा, ओलावृष्टि की भी संभावना

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन तक पश्चिमी उप्र में भारी वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विशेषज्ञो के अनुसार इसका प्रभाव पांच अक्टूबर यानी रविवार शाम से ही शुरू हो जाएगा। सात अक्टूबर को राहत मिलेगी।

author-image
Narendra Yadav
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी का ग्राफ

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी का ग्राफ Photograph: (मौसम विभाग)

शाहजहंपुर, वाईबीएन संवाददाताः सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि की संभावना प्रबल हो गई है। इसका प्रभाव पांच अक्टूबर यानी रविवार से ही शुरू हो जाएगा। छह अक्टूबर को भारी वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है। सात अक्टूबर को राहत मिलनी की उम्मीद है। 

पूरब से पश्चिम की ओर बढ रहा मानसून 

 मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पश्चिमी झारखण्ड, दक्षिणी बिहार एवं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ पर अवस्थित चिन्हित निम्नदाब क्षेत्र के उत्तर-उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। शनिवार शाम को पश्चिमी बिहार प में मानसून प्रभाव पहुंच गया। नतीजतन पूर्वांचल में वर्षा से राहत मिलनी शुरू हो गई है। आगामी 12 घंटे में मानसून के कमजोर पडने से निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में इसका प्रभाव नगण्य होने की संभावना है, लेकिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर से वर्षा गतिविधियों में वृद्धि के आसार है। नतीजतन  6 अक्टूबर को कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 7 अक्टूबर से प्रादेशिक वर्षा में प्रभावी तौर पर कमीआने तथा 9 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है|

इन जिलों में रहेगा प्रभाव 

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहरा, संभल, बदायूं व आसपास इस दौरान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रमापुर, बरेली, संभल व आसपास के जिलों में वर्षा के साथ आलोवृष्टि के भी आसार है। 

यह भी पढें

धर्म : राम भरत मिलाप देखने शाहजहांपुर में उमड़ा जनसैलाब, भावुक दृश्य देख छलके आंसू, बरसे फूल

Advertisment

दशहरा पर बारिश की मार! बिहार के 35 जिलों में यलो अलर्ट, अगले 5 दिन तक जारी रहेगा मौसम का कहर

झारखंड में 2 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग की चेतावनी

Rampur weather News: मौसम मिलाजुला रहेगा, तापमान में रहेगी गिरावट

Advertisment
Advertisment