/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/lmN9SFb7kT4qXqvVABD4.jpeg)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी महिका खन्ना को सम्मानित करती जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )
हजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन कीओर से अटल बिहारी वाजपेयी सभागार तथा खिरनी बाग जीआईसी मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।, वहीं, यंग भारत न्यूज तथा प्राथमिक विद्यालय जमालपुर की ओर से विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी महिका खन्ना समेत 25 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन को ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित समारोह में महिलाओं की उपलब्धियों के बखान के साथ प्रेरणादायक वक्तव्य भी दिए गए। डीएम धर्मेंद्र [प्रताप सिंह, एसपी राजेश एस, सीडीओ डॉ अपराजिता सिंह, बीएसए दिव्य गुप्ता ने विविध क्षेत्रों की सग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया।
यंग भारत न्यूज तथा पी.एस जमालपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने ज्ञान दायिनी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। इसके बाद उन्होंने लॉन टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व जनपद रत्न महिका खन्ना को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट किया गया। इस दौरान विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सामाजिक कार्य और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों की हस्तियां शामिल थीं।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा यदि नारी चाहे तो संघर्ष और लगन से हर उपलब्धि हासिल कर सकती है। आज हमारी राष्ट्रपति और राज्यपाल महिला ही हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि धैर्य के साथ आप सब कुछ पा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी महिका खन्ना ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त के ररूप मयंक भूषण पांडे तेह नरेंद्र यादव किया।
___________
यह महिलायें हुई सम्मानित
एसएस कॉलेज की असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. बरखा सक्सेना, व्याख्या सक्सेना, प्रीति, रचना शुक्ला, ब्रजलाली चौबे, लीड कान्वेन्ट की प्रधानाचार्य तराना जमाल, डोरेमेंस की प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी, शिक्षक अंशिका बाथम, इंटरनेट मोडिया कलाकार कविता वर्म उर्फ बंडा की वायरल भाभी। समाजसेवी काजल यादव, घुमंतू जाति कर बीच शिक्षा की अलख जगाने वाली सीता त्रिवेदी, द्रोपा , शिक्षक अनीता, स्वीटी वर्मा, प्रियंका गोस्वामी, इंडिया न्यूज की ब्यूरो प्रमुख शिशांत शुक्ला, उद्यमी रचना मोहन, मधु गोयल, नवाचारी व स्वादिष्ट रसोई की संस्थापक नीरा गुप्ता, cambrij convent की शिक्षक कीर्ति रायज़ादा, प्राथमिक विद्यालय sisaua की शिक्षक नीतू देवी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे यंग भारत न्यूज के स्थानीय संपादक नरेंद्र यादव, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के प्रधानाध्यक अभिषेक दीक्षित, शिक्षक व प्रशासक मयंक भूषण पांडे, अम्बरीष यादव, रोचक अग्निहोत्री, पवन कुमार, आदि मौजूद रहे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/wpIE7ULb8CS0n6ciUddA.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/qLzYoGV6poTfoQmetkfl.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/LnIgyJpxtEekCexjRuD7.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/9DhDad1ZVKCVYXTxKs4F.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/4ZysvRZU2G0towbFzUd7.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/d4dNrs0guudlwChnVQLy.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/33bTNgrJEd9yd63wmRU0.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/rAH62MLBs36khwveVfAz.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/e6wKWy0mu9MhUMkooLJb.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/vfmQQdN2jw7TTQHRT7Op.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/0MwC1gP7BGwNcssQUqw3.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/Tswr6wJ0J2OrJPBeZV76.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/NGa7Pl5CLpzxnMhqipKV.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/wGXaZnDw420SCIiLxsdC.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/npwDYwNhy87fQkvhz3GK.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/DWmBDyGTmYOtfAQ921D4.jpeg)
यह भी पढ़ें :अखिल विश्व गायत्री परिवार बरेली द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
यह भी पढ़ें :Womens Day - गाजियाबाद भाजपा द्वारा महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/08/9ztXY9US6wRVUbBxED7D.jpeg)
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने महिलाओं के योगदान को सराहते हुए उनके सम्मान और समानता के लिए प्रतिबद्धता जताई। जनपद में आयोजित इन कार्यक्रमों ने महिलाओं की शक्ति और उनके योगदान को उजागर किया, जिससे पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
यह भी पढ़ें :मुरादाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान
यह भी पढ़ें :Events : महिला दिवस पर एनसीआरटीसी ने आयोजित किये कई कार्यक्रम