Advertisment

संकल्प: युवाओ को नशे से मुक्ति दिलाने साइकिल यात्रा पर निकले हरियाणा के दीपक

हरियाणा में हुक्का बार नशे के पर्याय हैं। यहाँ युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। पानीपत के युवा नेता दीपक शर्मा नशा छुड़ाओ बेटा बचाओ नारे को बुलंद कर हरियाणा- महाकुंभ साइकिल यात्रा को निकले। जिले में पहुँचने पर उनका युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

author-image
Narendra Yadav
स्वागत

हरियाणा के साइकिल यात्री दीपक शर्मा का स्वागत करते भाजयुमो कार्यकर्ता Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता: 

खेल में अग्रणी रहने वाला हरियाणा, पंजाब की तरह नशे की गिरफ्त में आ गया है। हुक्का बार को बढ़ावा मिलने से युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे हरियाणा खेल में पिछड़ने लगा है। युवा नेता दीपक शर्मा ने युवाओं को नशे से मुक्ति दिला खेल से जोड़ने के लिए साइकिल यात्रा शुरू की है। दो वह साइकिल यात्रा पर निकले और छठे दिन शाहजहांपुर पहुंचे।  यहां भाजतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर दीपक शर्मा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 

अच्छी खबर: प्रदेश का 29वां विकास प्राधिकरण बना :शाहजहांपुर , कैबिनेट की मुहर

शुक्रवार को दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के बरेली मोड़ स्थित नैनीताल ढाबे पर शाहजहांपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री रुद्रकांत अवस्थी के नेतृत्व में पहुंचे। उन्होंने  हरियाणा से महाकुंभ जा रहे साइकिल यात्री दीपक शर्मा का फूल माला पहनकर स्वागत किया। साइकिल में सबसे आगे धर्म और संस्कृति का महासंगम प्रयागराज महाकुंभ 2025 तथा 750 किलोमीटर यात्रा का स्टीकर लगाकर दीपक शर्मा साइकिल चलाते हुए जा रहे थे। बलिदानियों की धरा पहुँचने पर दीपक शर्मा ने यहां की माटी को नमन किया। स्वागत से अविभूत दीपक शर्मा ने कहा कि शाहजहांपुर क्रांतिकारियों की धरा है। यहां राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह जैसे बलिदानी क्रांतिकारियों से विशेष प्रेरणा मिल रही है। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष हर्षम यादव,  रवींद्र तिवारी, ददरौल क्षेत्र संयोजक नितेश चौहान, कार्तिकेय पाल आदि ने फूलमाला पहनकर दीपक शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान यंग भारत न्यूज़ (वाईबीएन)  से बातचीत में दीपक शर्मा ने कहा कि हरियाणा में युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में हुक्का बार खुल जाने से युवा खेल से दूर हो रहे हैं और वे नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भी इस पर चिंता जताई और उन्होंने जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा का सुझाव दिया। दीपक शर्मा ने बताया कि वह दो फरवरी को हरियाणा से साइकिल यात्रा पर निकले थे। रोजाना 800 किलोमीटर की यात्रा तय करके वह 10 फरवरी को प्रयागराज म

हाकुंभ पहुंचेंगे। वहां पतित पावनी गंगा जमुना सरस्वती के संगम पर युवाओं को नशा से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना करेंगे। दीपक शर्मा ने बताया कि रास्ते में वह मंदिर और धर्मशाला में प्रवास करते और  नशा छुड़ाओ, बेटा बचाओ का संदेश देते है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें 

REPUBLIC DAY EXCLUSIVE : देश की स्वतंत्रता से लेकर गणतंत्र तक रही शाहजहांपुर की अहम भूमिका

यह भी पढ़ें 

सिर पर मटका रखे दिखे हरियाणा के CM Nayab Saini, यमुना पानी विवाद का दिया जवाब?

Advertisment
Advertisment