शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः यंग भारत न्यूज ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को वृक्षयात्रा निकालकर एक ऐसी पहल शुरू की जोकि अब अनूठी मिशाल बन रही है। यंग भारत ने नारा दिया बेटी के नाम एक पेड़ लगाओ। अब एक पेड़ बेटी के नाम की इस मुहिम से लोग जुड़ रहे हैं। परिवार लगातार यंग भारत से संपर्क कर रहे हैं और जिनके घर में बेटियां हैं उनके नाम पर पेड़ लगाकर यंग भारत की मुहिम से जुड़ना चाह रहे हैं। ऐसे लोग भी संपर्क में आए हैं जोकि घरों में स्थान नहीं होने के कारण पेड़ नहीं लगा पा रहे हैं, तो ऐसे लोगों के लिए यंग भारत ने कैंट स्थिति हरिवन का नाम दिया है। हरिवन में कोई भी जाकर अपनी बेटी के नाम पर पौधा लगा सकता है। वहां मौजूद कार्यकर्ता उन्हें यंग भारत का नाम लेने भर से जिस प्रजाति का चाहेंगे एक पौधा निश्शुल्क देगा। साथ ही फावड़े से गड्डा कराने से लेकर पानी लगाने के लिए भी पूरी मदद करेगा।
जागरूकता के लिए आनलाइन प्रतियोगिता भी कराई जा रही
यंग भारत न्यूज ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के तहत सबसे पहले विद्यालयों की छुट्टियों की वजह से पर्यावरण जागरूकता विषय पर एक आनलाइन प्रतियोगिता भी शुरू कराई है। इसमें आनलाइन माध्यम से 40 सवाल उपलब्ध हैं जोकि हरियाली और शाहजहांपुर जनपद से जुड़े हैं। सभी सवालों के हल करने वाले को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए इस लिंक- https://quizzory.in/id/6841b9866037bb620e71ce9f पर क्लिक कर सकते हैं। इसके साथ ही आठ जून को वृक्ष यात्रा निकाली गई थी। जिसमें एक वृक्ष बेटी के नाम से लगाने का संकल्प था। इस संकल्प को पूरा करने के लिए लोग लगातार आ रहे हैं और हरिवन में जाकर एक पेड़ बेटी के नाम से लगा रहे हैं।
11 जून को होगा पर्यावरण प्रहरी सम्मान
यंग भारत न्यूज ने पर्यावरण जागरूकता की इस मुहिम में अपने साथ कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (केएफएल) को भी जोड़ा है। इसी वर्ष केएफएल को पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए एमडी रवि कुमार चोपड़ा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित भी किया है। 11 जून को स्वामी शुकदेवानंद ला कालेज में यंग भारत केएफएल के साथ मिलकर पर्यावरण प्रहरी सम्मान समारोह भी आयोजित करने जा रहा है।इसमें पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
ग्रीनमैन होंगे सम्मान समारोह कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि
यंग भारत और केएफएल के इस कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि ग्रीनमैन विजय पाल बघेल होंगे। यह अमेरिका के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुके हैं। ग्रीनमैन आफ इंडिया का खिताब अमेरिका की ओर से ही उन्हें दिया गया है। ग्रीनमैन विजय पाल बघेल की कई खूबियां हैं जिनकी वजह से पूरी दुनिया उन्हें पहचानती है। करीब तीस वर्ष से वे हरे कपड़े की पहनते हैं। अब तक करीब पांच लाख पौधे वह लगा चुके हैं। इसके अलावा इससे दोगुने पौधों को कटने से बचा चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के हाथों सम्मानित भी हो चुके हैं।
यंग भारत की आम जनता से अपील
यंग भारत न्यूज सभी से एक वृक्ष बेटी के नाम का लगाने का आह्वान करता है। जिस तरह बिटिया ब्याह कर अपनी ससुराल चली जाएगी तो हमेशा घर में खड़े उसके नाम के वृक्ष में वह याद आती रहेगी। मार्निंग वाकर्स क्लब के अध्यक्ष डा. अनिल त्रेहन कहते हैं कि यंग भारत न्यूज की यह मुहिम बहुत कारगर है। जिनके यहां बेटी पैदा होती हैं वह किस्मत वाले ही होते हैं। इसलिए सभी को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। यह अभियान पर्यावरण बचाओ के साथ ही बेटी बचाओ का भी संदेश देता है। साथ ही नारी शक्ति नारी सशक्तीकरण का भी प्रतीक है। इस अभियान से नारी सम्मान को भी बल मिलता है। एक अभियान कई तरह के संदेश दे रहा है।
यह है हरिवन तक पहुंचने का सुगम रास्ता
हरिवन पहुंचने के लिए बहुत आसान और सुगम रास्ता है। आप जिला पंचायत कार्यालय के नजदीक रेलवे क्रासिंग को पार करके मोक्षधाम वाले रास्ते पर चलें। मोक्षधाम से पहले ही कच्चा रास्ता हरिवन में जाता है। यहां विकसित किए गए वन को देखें और यहां से एक पौधा लेकर अवश्य लगाएं। यहां लगाने के लिए पौधा नहीं वृक्ष भी मिलेगा। आप वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की मदद से वृक्षारोपण करके अपनी आत्म संतुष्टि कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः-
वृक्ष यात्रा में उमड़े प्रकृति प्रेमी, बेटी के नाम एक पेड़ लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
शाहजहांपुर के तीन खिलाड़ियों का अंडर-16 में चयन, बरेली मंडल टीम में बनाई जगह
नैनीताल की ओर जा रही कार की ट्रक से भीषण भिड़ंत, शाहजहांपुर में तीन की मौत, दो गंभीर
अत्याचारः शाहजहांपुर के बाल/शिशु गृह में बच्चों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल