Advertisment

Asia Cup 2025 में भारतीय टीम को खलेगी विराट- रोहित की कमी

एशिया कप 2025 में पहली बार भारत की टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलेगी, क्योंकि दोनों ने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। बीसीसीआई जल्द टीम का ऐलान करेगा।

author-image
Suraj Kumar
rohit and virat in asia cup
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। एशिया कप 2025 का आयोजन इस बार टी-20  फार्मेट में किया जा रहा है। इसी वजह से रोहित और विराट इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। ये दोनों ही बल्‍लेबाज टी-20 और टेस्‍ट फार्मेट से संन्‍यास ले चुके हैं। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 या 20 अगस्त को कर सकती है। इस बार एशिया कप में भारतीय टीम तीन दिग्गज खिलाड़ियों कमी महसूस करेगी, जो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक सफल रहे हैं। 

Virat Kohli, Rohit Sharma announce T20I retirement: India legends end  career with T20 World Cup 2024 trophy

एशिया कप में नहीं दिखेंगे कोहली 

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम पूर्व कप्तान विराट कोहली की कमी निश्चित रूप से महसूस करेगी। विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में हुए एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने 2016 से 2022 के बीच 10 मैचों की 9 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 429 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 122 है। कोहली टी20 से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में भारतीय टीम उनकी कमी इस बार महसूस करेगी।

rohit sharma

रोहित एशिया कप में तीसरे सबसे सफल बल्‍लेबाज  

Advertisment

भारतीय टीम एशिया कप में रोहित शर्मा की कमी भी महसूस करेगी। टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में रोहित तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। रोहित ने 2016 से 2022 के बीच 9 मैचों की 9 पारियों में 271 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 83 है। रोहित शर्मा ने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। इसलिए वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

भुवनेश्‍वर के नाम सबसे अधिक विकेट 

भारतीय टीम जिस तीसरे खिलाड़ी की कमी महसूस करेगी वह भुवनेश्वर कुमार। टी20 फॉर्मेट में एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवी के नाम है। 2016 से 2022 के बीच 6 मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है। लेकिन, नवंबर 2022 से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह, सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा की मौजूदगी में भुवनेश्वर की टीम में एशिया कप के लिए वापसी मुश्किल है।

asia cup 2025 | Rohit Sharma cricket | Virat

Virat Rohit Sharma cricket asia cup 2025
Advertisment
Advertisment