Advertisment

बुर्का पहने लड़की और लड़के के साथ मारपीट, खरगे के बेटे का विवादित बयान – "यह UP-Bihar नहीं है"

बेंगलुरू में एक बुर्का पहने लड़की और उसके साथ मौजूद लड़के के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना जैसे ही सामने आई, देशभर में बहस छिड़ गई। कॉंग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे के बयान ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। 

author-image
Vibhoo Mishra
patna
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कर्नाटक, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

बेंगलुरू में एक बुर्का पहने लड़की और उसके साथ मौजूद लड़के के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना जैसे ही सामने आई, देशभर में बहस छिड़ गई। लोगों में गुस्सा है और कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे द्वारा इस मामले पर दिए गए बयान ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। 

क्या है मामला 

यह घटना बेंगलुरू के एक पार्क की है। जहां बुर्का पहने एक लड़की एक लड़के के साथ स्कूटर पर बैठी थी। तभी वहाँ चार-पाँच लड़कों ने आकर उनके साथ बदतमीजी और मारपीट की। लड़की को बुरी तरह डराया-धमकाया गया। उनकी वीडियो बनाई गई। लड़की को अपशब्द बोले गए। लड़के की भी इस बात पर पिटाई की गई कि वह दूसरे धर्म की लड़की के साथ क्यों बैठा है। 

Advertisment

खरगे के बेटे का बयान बना नया विवाद

या मामला तब गरमा गया जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने इस मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने  कहा है कि यह उत्तर प्रदेश या बिहार नहीं है, यहाँ ऐसी चीज़ें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उनके इस बयान से नए राजनीतिक विवाद ने जन्म ले लिया है।

भड़का विपक्ष, बताया अपमानजनक 

Advertisment

भाजपा समेत कई दलों ने खरगे के बेटे की टिप्पणी को क्षेत्रीय भेदभाव बताया और कहा कि इस तरह की बातें देश को बांटने का काम करती हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस बयान को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं।

रिपोर्ट दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार 

बेंगलुरू पुलिस ने वीडियो से पहचान कर और लड़की की शिकायत पर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है। डीसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisment

bjp Congress Karnataka karnataka news karnataka latest news mallikarjun kharge
Advertisment
Advertisment