नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है।इसमें चुनाव की रणनीति तैयार की जा रही है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर दिल्ली भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली की शेष 41 विधासनभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई। दूसरी लिस्ट फाइनल हो चुकी है। बस नामों की घोषणा होना बाकी है।
Delhi Election: मालवीय नगर में बरकरार रहेगा सोमनाथ भारती का जलवा या सतीश उपाध्याय पलटेंगे बाजी!
दूसरी सूची के लिए नाम फाइनल
कोर कमेटी की बैठक में सभी सीटों पर सर्वे रिपोर्ट और स्थानीय सांसदों की राय पर चर्चा हुई। हर सीट पर पेश किए गए पैनल में से 1-1 नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है, इन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा, समिति की बैठक में चर्चा होने के बाद देर रात या शनिवार भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। भाजपा पहले ही 29 उम्मीदारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। नई दिल्ली सीट से भाजपा ने जाट नेता और दो बार के सांसद प्रवेश वर्मा को आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है। कालका सीट से मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के सामने भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी मैदान में हैं।
ये भी पढ़ें: Hotspeech in election : पूर्वांचलियों पर केजरीवाल के बयान पर भड़के सचदेवा
पीएम करेंगे चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता
पार्टी मुख्यालय में शु्क्रवार को प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष मौजूद रहेंगे। इस बैठक के बाद भाजपा दिल्ली में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है।
ये भी पढ़ें : Delhi Election: अब केजरीवाल ने दिल्ली में खेला जाट आरक्षण का 'खेल'
05 फरवरी को है मतदान
दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को एक ही चरण में मतदान है और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। भाजपा की पहली सूची 4 जनवरी को जारी की गई थी, जिसमें चार सीटिंग विधायकों को टिकट दिया गया। पहली लिस्ट में दो महिलाओं को टिकट दिया गया था। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर पार्टी के नेताओं को अलग-अलग सामाजिक समूहों तक पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने दिल्ली भाजपा ऑफिस का दौरा कर आगामी चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
Election speech : भाजपा सिर्फ धरना-प्रदर्शन पार्टी, केजरीवाल का तंज