Advertisment

DUSU Election में हंगामे के बीच 39.45% मतदान, शुक्रवार शाम को आएगा परिणाम

 त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बीच है। शुक्रवार देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।

author-image
Mukesh Pandit
DUSU Election2025

डूसू चुनाव में वोट डालता स्टूडेंट।

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ और करीब 40 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है। त्रिकोणीय मुकाबला होने के बावजूद मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बीच है। शुक्रवार देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।

Dusu Election thursday

दोनों ओर से लगे आरोप 

डूसू चुनावों में वर्षों से अपना दबदबा बनाए रखने वाली इन दोनों पार्टियों के बीच मतदान के दिन भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज किशोर शर्मा ने बताया कि अधिकांश कॉलेजों में मतदान सुचारू रूप से हुए। अधिकारियों के अनुसार, 39.45 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सात-आठ कॉलेजों से प्राप्त आंकड़ों का अब भी इंतज़ार है। तैनात 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों में से 160 बॉडी कैमरों से लैस रहे। सीसीटीवी निगरानी भी की गई और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। 

जोसलिन और आर्यन मान में कांटे की टक्कर

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने बौद्ध अध्ययन की स्नातकोत्तर छात्रा जोसलिन नंदिता चौधरी को मैदान में उतारा है। जबकि एसएफआई-आइसा गठबंधन ने इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्रा अंजलि को उम्मीदवार बनाया है। एबीवीपी ने पुस्तकालय विज्ञान विभाग से आर्यन मान को शीर्ष पद के लिए मैदान में उतारा है। मतदान की प्रक्रिया जारी रहने के बावजूद माहौल आरोप-प्रत्यारोप से भरा रहा। एनएसयूआई ने एबीवीपी पर किरोड़ीमल, हिंदू और हंसराज कॉलेजों में वोट में हेराफेरी का आरोप लगाया। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के दौरान गुरुवार को किरोड़ी मल कॉलेज में हंगामा हो गया। कांग्रेस और भाजपा के छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

विवेकानंद कालेज के बाहर हंगामा

विवेकानंद महिला कॉलेज के बाहर भी काफी हंगामा देखने को मिला है। एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग की। एबीवीपी ने आरोपों को खारिज किया। एबीवीपी समर्थकों ने आरोप लगाया कि मौजूदा डूसू अध्यक्ष और एनएसयूआई नेता रौनक खत्री बाहरी लोगों के साथ किरोड़ीमल कॉलेज में घुस आए और हंगामा किया। ABVP-NSUI में सीधी टक्कर मुख्य मुकाबला हमेशा की तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के बीच माना जा रहा है।

Advertisment

कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ था मतदान

चुनाव 2025-26 के लिए मतदान बृहस्पतिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया था। वोट डालने जा रहे छात्रों की पहचान पत्र (आईडी कार्ड) पुलिस द्वारा जांचे जा रहे हैं, जिसके बाद ही उन्हें मतदान केंद्र तक जाने की अनुमति दी जा रही है। कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसरों के आसपास सुरक्षा को देखते हुए 300 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग की गई है, वहीं वाहनों के लिए डायवर्जन लागू कर दिया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।  : DUSU controversy | DUSU elections 2025 | delhi news | trending Delhi news 

trending Delhi news delhi news DUSU elections 2025 DUSU controversy
Advertisment
Advertisment