Advertisment

नेहरू प्लेस में दिल्ली पुलिस के मालखाने में आग लगी, 100 से अधिक वाहन जलकर खाक

दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में बृहस्पतिवार को आग लगने से यातायात पुलिस द्वारा जब्त किए गए 100 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

author-image
Mukesh Pandit
Fire delhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित पुलिस मालखाने में बृहस्पतिवार को आग लगने से यातायात पुलिस द्वारा जब्त किए गए 100 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के संबंध में अपराह्न दो बजकर दो मिनट पर फोन आया।

100 से अधिक वाहन जलकर खाक

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने कहा था कि मालखाने में खुले क्षेत्र में रखे दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन सहित लगभग 50 वाहनों में आग लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझाने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अनुमान है कि 100 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। उन्होंने कहा, "शुरू में पुलिस ने दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी थीं। 

Advertisment

आपराधिक मामलों में जब्त किया गया था

सूचना मिली है कि आग में कुछ ऐसे वाहन भी जल गए, जिन्हें आपराधिक मामलों में जब्त किया गया था।" डीएफएस के अधिकारी ने कहा, "आग की लपटों पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक समय लगा। घटना की जांच की जा रही है।" सूत्रों ने बताया कि यह मालखाना दिल्ली यातायात पुलिस का है और यातायात मुख्यालय के अधिकारी प्रभावित वाहनों की संख्या की जांच करने के लिए शीघ्र ही मौके पर पहुंच गए। 

पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैला

Advertisment

दिल्ली यातायात पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट से पता चलता है कि यातायात पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में जब्त किए गए दोपहिया और चारपहिया वाहन (जिनमें दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी शामिल हैं) इस मालखाने में रखे गए थे। आग लगते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग इतनी भीषण थी कि इसने तेजी से कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जले हुए वाहनों के मामले में कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा और केवल बीमा राशि (यदि कोई हो) का ही दावा किया जा सकेगा। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

Advertisment
Advertisment