/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/yamuna-flood-in-delhi-2025-09-03-07-10-43.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हरियाणा, पंजाब एवं आसपास के इलाकों में लगातार मूसलधार बारिश एवं हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में बुधवार सुबह सात बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 206.90 मीटर तक पहुंच तक पहुंच गया। इससे यमुना उफन रही है और बाढ़ का पानी निचले इलाकों में पहुंच कर नुकसान पहुंचा रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के जिसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
#WATCH | दिल्ली: लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
ड्रोन वीडियो लोहा पुल से है। pic.twitter.com/uDNXGWQr5g
यमुना खतरे के निशान से ऊपर
जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रात नौ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 206.36 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ संबंधी परामर्श में बताया गया, मौजूदा संकेतों के अनुसार, तीन सितंबर को सुबह सात बजे तक जलस्तर 206.90 मीटर पहुंच गया है। इसके बाद, जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इससे पहले, दिल्ली में शाम चार बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.03 मीटर के रिकॉर्ड स्तर के साथ निकासी चिह्न को पार कर गया था और तब से इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।
#WATCH | दिल्ली: लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
वीडियो लोहा पुल से है। pic.twitter.com/5Typ95aRpu
लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
जिला अधिकारियों ने बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर निचले इलाकों से निवासियों को निकाला और पुराने रेलवे पुल पर यातायात रोक दिया। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, “जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी की भारी मात्रा है। पूर्वानुमान जलस्तर में और वृद्धि का संकेत दे रहा है।” हथिनीकुंड बैराज से रात नौ बजे नदी में 1,76,000 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 93,260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इन बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर लगभग 48 से 50 घंटे लगते हैं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/delhi-old-iron-bridge-closed-2025-09-03-07-08-07.jpg)
लोहे का पुराना रेल पुल बंद
बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए पुराना लोहे का पुल (ओल्ड आयरन ब्रिज) को बंद करने की घोषणा कर दी है। यह प्रतिबंध 2 सितंबर को शाम चार बजे से लागू कर दिया गया है, जो कि अगले आदेश तक जारी रहेगा। पुल पर दोनों ओर से ही यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएग। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इसे लेकर डायवर्जन पॉइंट्स तय किए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने ओल्ड उस्मानपुर, हनुमान सेतु, बेला रोड और ओल्ड आयरन ब्रिज के दोनों छोर से मार्ग बदलने के आदेश दिए हैं।
ट्रैफिक रूट ऐसे रहेगा
आईएसबीटी कश्मीरी गेट, ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन और रेड फोर्ट से आने वाले वाहन, हनुमान सेतु होकर राणा राम कोहली मार्ग और गीता कॉलोनी रोड से गुजर सकेंगे, राजघाट और शांति वन रोड से आने वाले वाहन, बेला रोड टी प्वाइंट से शांति वन चौक होते हुए आउटर रिंग रोड जा पाएंगे, शाहदरा और पूर्वोत्तर दिल्ली से आने वाले वाहन पुलपुल रोड लूप और राणा राम कोहली मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे, वहीं पूर्वी दिल्ली यानी मयूर विहार और पांडव नगर से आने वाले वाहन गीता कॉलोनी फ्लाईओवर और शांति वन चौक का इस्तेमाल करेंगे। : Yamuna | Yamuna danger mark | Yamuna live update | Yamuna flood 2025 not