/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/15/bjp-mp-brij-lal-2025-07-15-17-32-36.jpg)
लखनऊ, आईएएनएस। QR Code System भाजपा के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कांवड़ यात्रा में खानपान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था का स्वागत किया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में इस कदम को कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए महत्वपूर्ण बताया। बृजलाल ने कहा कि मेरे नौ साल के अनुभव (एडीजी, डीजीपी, एसएसपी मेरठ के रूप में) के दौरान कांवड़ यात्रा में भोजन और पानी की शुद्धता सुनिश्चित करना अहम था। हम यह सुनिश्चित करते थे कि भोजन या पानी दूषित नहीं हो। सभी समुदाय मिलकर गांव-गांव में व्यवस्था देखते थे। क्यूआर कोड से दुकानदारों की जानकारी मिलेगी, जिससे खाने में गड़बड़ी होने पर जिम्मेदारी तय हो सकेगी।
बोले- 2007 में रची गई थी बड़ी साजिश
पूर्व डीजीपी और भाजपा सांसद ने कांवड़ यात्रा को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। छोटी सी घटना भी चिंगारी का काम कर सकती है। इसी कारण सद्भाव बनाए रखना जरूरी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने 2007 का जिक्र किया, जब कांवड़ यात्रा के दौरान हाई-टेंशन तारों को काटकर हजारों लोगों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों के बीच समन्वय और मेडिकल कैंप, एंटी-स्नेक वेनम जैसी व्यवस्थाएं खतरों को रोकने में मदद करती हैं।
बिहार वोटर लिस्ट विवाद पर भी बोले बृजलाल
बिहार में जारी वोटर लिस्ट विवाद पर बृजलाल ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया और कहा, "राजद, मुकेश सहनी और ममता बनर्जी जैसे नेता तुष्टिकरण की हद तक जाते हैं। इन्होंने बांग्लादेशी, रोहिंग्या और नेपाली घुसपैठियों के फर्जी वोटर कार्ड बनवाए और वोट बैंक की राजनीति की। अब ये फर्जी वोट कटेंगे।" उन्होंने विपक्षी नेता मुकेश सहनी के बयान को भड़काऊ करार दिया और कहा, "ऐसे बयान जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देते। कानून के तहत कार्रवाई होगी। हमारी लोकतंत्र को घुसपैठिए प्रभावित नहीं करेंगे।"
राहुल गांधी के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार को "क्राइम कैपिटल" कहने पर बृजलाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि राहुल गांधी राजद के साथ गठबंधन में हैं। उन्हें सिवान जाकर चंदा बाबू के परिवार से मिलना चाहिए, जिनके तीन बेटों को आरजेडी शासन में एसिड डालकर मार डाला गया था। उन्होंने लालू यादव के शासन को 'जंगलराज' बताते हुए कहा कि तब अपहरण और अपराध आम थे। लालू के संरक्षण में शहाबुद्दीन जैसे अपराधी खुलेआम आईपीएस अधिकारियों को धमकी देते थे। बिहार उस जंगल राज को कभी नहीं भूलेगा।
Kanwar Mela 2025 | Kanwar Route Rules | Kanwar Yatra
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)