/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/05/T10YMGWAN633QpSF2xYj.jpg)
Ramesh Vidhuri
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
BJP के पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बिधुड़ी ने कहा है कि दिल्ली की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे। एक सभा में बोलते हुए बिधुड़ी ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना की सड़कों को हेमामालिनी के गाल की तरह बनाने का दावा किया था। लालू तो ऐसा नहीं कर सके, लेकिन वे जरूर करेंगे। बिधुड़ी के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है, लेकिन वे अब भी अपने बयान पर कायम हैं।
कालकाजी से उम्मीदवार हैं विधुड़ी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रमेश बिधुड़ी को कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाया है जहां से मुख्यमंत्री आतिशी आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट हैं। अपने विवादित बयानों के कारण वे अक्सर चर्चा में रहते हैं। विवादों की वजह से ही बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बिधुड़ी का टिकट काट दिया था।
Delhi Election: बीजेपी ने चला MP वाला दांव, सही साबित हुआ यंग भारत न्यूज का दावा!
कांग्रेस ने जताया ऐतराज
पवन खेड़ा ने बिधुड़ी के बयान पर ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।"
AAP के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, केजरीवाल घर के बाहर प्रदर्शन
बयान पर अड़े बिधुड़ी
दूसरी ओर, रमेश बिधूड़ी अब भी अपने बयान पर टिके हैं। उन्होंने कहा है कि मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। कांग्रेस को बयान पर ऐतराज है तो पहले लालू यादव से कहे कि वह हेमा मालिनी से माफी मांगें क्योंकि उन्होंने भी इस तरह का बयान दिया था।
Delhi Assembly Election में क्या स्मृति ईरानी बनेंगी BJP की खेवैया ?
अक्सर देते हैं विवादित बयान
बिधुड़ी ने 2023 में लोकसभा में तत्कालीन सांसद दानिश अली को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके पहले 2023 में ही मुसलमानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी तो 2017 में यूपी में विवादित बयान दे डाला था।
HMPV: चीन ने फिर दुनिया को खतरे में डाला, COVID के बाद नया “वायरस बम”