Advertisment

कांवड़ यात्रा में सपा सांसद Iqra Hasan ने भगवा पटका पहनकर बांटा प्रसाद, video viral

सावन में कांवड़ यात्रा के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन का श्रद्धालुओं को भगवा पटका पहनकर प्रसाद बांटने का वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने इसे भारत की सांझी संस्कृति बताया।सोशल मीडिया पर वीडियो की तारीफ हो रही है।

author-image
Jyoti Yadav
SP MP Iqra Hasan
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |सावन महीने के शुरू होने के साथ ही देशभर में कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। इसकांवड़ यात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत और सेवा की जा रही है। इसी बीच कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे भगवा दुपट्टा ओढ़कर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटती नजर आ रही हैं।

Advertisment

इकरा हसन ने पहना भगवा पटका

यह वीडियो तब का है जब इकरा हसन एक कांवड़ियों के लिए बनाए गए शिविर में पहुंची थीं। वहां के आयोजकों ने उन्हें भगवा रंग का पटका पहनाकर सम्मानित किया, जिसके बाद वे उसी पटके के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करती रहीं। वीडियो वायरल होने के बाद सांसद ने कहा कि यह हमारी सांझी संस्कृति का हिस्सा है और इसे बढ़ावा देना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब सराहा भी जा रहा है। 

नेम प्लेट लगाने के आदेश 

Advertisment

बता दें, यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर कई विवाद और निर्देश चर्चा में हैं। योगी सरकार ने ढाबों पर मुस्लिम संचालकों को अपने नाम की नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए, जिससे राजनीतिक विवाद छिड़ गया। समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने इसे नफरत फैलाने वाला कदम बताया है।

सपा के नेता और पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने तो इस आदेश की तुलना पहलगाम हमले जैसे आतंकवादी घटनाओं से कर दी थी, जबकि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस पर प्रेम और सौहार्द की बात कही। दोनों ही दलों ने कांवड़ यात्रा को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया है।

कांवड़ यात्रा में कई नियम लागू 

Advertisment

कांवड़ यात्रा के दौरान योगी सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए हैं। मांस बिक्री पर रोक, ढाबों की सफाई, जल व्यवस्था, और म्यूजिक सिस्टम के लिए ध्वनि सीमा जैसे नियम लागू किए गए हैं। कई जिलों में प्रदर्शन पर रोक और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

10,000 से अधिक महिला पुलिसकर्मी तैनात

 महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में 10,000 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कांवड़ मार्गों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां महिला कांस्टेबल सेवाएं प्रदान करेंगी और संवेदनशील मामलों में सहायता देंगी। साथ ही महिला स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से ‘शक्ति हेल्प बूथ’ भी स्थापित किए जा रहे हैं। मेरठ जोन में सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जहां 3,200 महिला अधिकारी विभिन्न जिलों में ड्यूटी पर हैं। इसके अलावा ड्रोन, सीसीटीवी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है।

Advertisment

 Iqra Hasan | Kanwar Yatra | Kanwar Mela 2025

Kanwar Yatra Kanwar Mela 2025 Iqra Hasan
Advertisment
Advertisment