नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Meerut Crime News: यूपी पुलिस की इंस्पेक्टर खान खूब चर्चाओं में हैं। दरअसल उन्होंने काम भी चर्चाओं में आने लायक किया है। नरगिस खान का खेल देखिए- आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपईया। इतना ही नहीं इस खेल में उन्होंने 100 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जुटा ली। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इंस्पेक्टर नरगिस खान के खिलाफ मेरठ में आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज होने के बाद जांच में सामने आया है। भ्रष्टाचार की अनोखी इबारत लिखने वाली नरगिस खान फिलहाल बरेली में तैनात हैं। वह समाजवादी पार्टी (SP) शासन के दौरान कई प्रमुख थानों में तैनात रही हैं। उनके पति सुरेश यादव कारोबारी हैं और खुद को एक वरिष्ठ सपा नेता का OSD बताते रहे हैं।
यूपी से उत्तराखंड तक हैं संपत्तियां
जांच में सामने आया है कि इस दंपति के पास करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसमें कई मकान, फ्लैट, लग्जरी गाड़ियां, दुकानें, पेट्रोल पंप और जमीनें शामिल हैं। जानिए नरगिस खान और सुरेश यादव की मोटी- मोटी संपत्तियां कहां- कहां। उत्तर प्रदेश का शायद ऐसा कोई शहर होगा, जहां दंपत्ति ने संपत्ति न बनाई हो। उत्तर प्रदेश ही क्यों, उत्तराखंड भी इनकी संपत्तियां बताई जा रही हैं। FIR दर्ज होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की जांच शुरू हो चुकी है। संपत्तियों के स्रोत और निवेश के पीछे की धनराशि का सत्यापन किया जा रहा है। मामला इतना बड़ा है कि इसमें जल्द ही ईडी और आयकर विभाग की भूमिका भी आगे बढ़ सकती है।
यह है नरगिस खान और उनके पति की संपत्तियों की फेहरिस्त
- मेरठ शास्त्रीनगर में 640 गज की कोठी – ₹5 करोड़
- मेरठ लोहिया नगर में प्लॉट – ₹50 लाख
- मेरठ रक्षापुरम में मकान – ₹1 करोड़
- गढ़ रोड, मेरठ में नंदनी बार व 8 दुकानें – ₹10 करोड़
- लालकुती, मेरठ में 8 दुकानें – ₹2 करोड़
- सूर्यनगर, मेरठ में 5 दुकानें – ₹1.5 करोड़
- लग्जरी कारें (घर में खड़ी) – ₹3 करोड़
- पेट्रोल/डीजल टैंकर (10 कुल मिलाकर) – ₹3 करोड़
- वसुंधरा, गाजियाबाद में फ्लैट – ₹40 लाख
- नोएडा में 2 फ्लैट – ₹1 करोड़
- नोएडा सेक्टर 18 में जस्ट बार – ₹3 करोड़
- गजरौला (अमरोहा) में 10,000 वर्ग गज प्लॉट – ₹10 करोड़
- बरेली भमोरा रोड पर पेट्रोल पंप – ₹5 करोड़
- मोमदी, शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप – ₹2 करोड़
- लखनऊ में नंदनी अपार्टमेंट – ₹5 करोड़
- अलीगंज, लखनऊ में फ्लैट – ₹80 लाख
- भोगनीपुर, कानपुर देहात में पेट्रोल पंप – ₹2.5 करोड़
- भोगनीपुर, कानपुर देहात में फार्म हाउस व गेस्ट हाउस – ₹1 करोड़
- सराय गांव, कानपुर देहात में 2.5 बीघा जमीन – ₹1.5 करोड़
- नथुआपुर, कानपुर देहात में 2 बीघा जमीन – ₹80 लाख
- परैरापुर, कानपुर देहात में 1.5 बीघा जमीन – ₹1 करोड़
- हलधरपुर, कानपुर देहात में 1.5 बीघा जमीन – ₹90 लाख
- मोहम्मदपुर, कानपुर देहात में 8 बीघा जमीन – ₹4 करोड़
- परैरापुर, कानपुर देहात में 18 बीघा जमीन (SC व्यक्ति से खरीदी) – ₹9 करोड़
- मोहम्मदपुर, कानपुर देहात में 16 बीघा जमीन (बेटे वेदांत के नाम भी) – ₹7 करोड़
- डालनवाला, देहरादून में 2 फ्लैट – ₹40 लाख