Advertisment

UP Politics : सीएम योगी बोले, डबल इंजन सरकार के सार्थक प्रयासों का नतीजा है बिहार की नई NDA सरकार

पटना के शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। उन्‍होंने कहा कि हम बिहार में नई सरकार को बधाई देने आए हैं।

author-image
Vivek Srivastav
20 d3

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सीएम योगी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बिहार में आज 20 नवंबर को एनडीए सरकार ने शपथ ले ली। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस मौके पर पटना के शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं। आज हम यहां जो देख रहे हैं, वो नीतीश कुमार जी के बहुत बड़े अनुभव और डबल इंजन सरकार के सार्थक प्रयासों का नतीजा है। मैं बिहार के लोगों को बधाई देता हूं...मैं नीतीश जी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा जी और आज शपथ लेने वाली नई कैबिनेट को बधाई देता हूं।'

प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में NDA की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है। यह विकसित बिहार बनाने के लिए, बिहार को आगे बढ़ाने के लिए और बिहार की जो अपेक्षा है, उसको डबल इंजन सरकार पूरा करेगी, यह हमें विश्वास है।' उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक दिन है। बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं पर और नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर लगाने का काम किया है। मैं सभी को बधाई देता हूं।' 

यह भी पढ़ें: Crime News:हुसैनगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें: जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल में डॉक्टरों की भूमिका संदिग्ध, डा. शाहीन के सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच में मिले कई अजीब संकेत

Advertisment

यह भी पढ़ें: पर्यटन मंत्री आवास के पास मां-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास , जानिये क्या है पूरा मामला

 CM yogi | CM Yogi Adityanath | yogi news | cm yogi news | keshav prasad maurya | keshav maurya | Bihar politics news | bihar politics news today in hindi | Hindi Politics News | Indian politics news | India politics news | latest politics news 

keshav prasad maurya CM yogi CM Yogi Adityanath cm yogi news keshav maurya latest politics news Indian politics news Bihar politics news India politics news bihar politics news today in hindi yogi news Hindi Politics News
Advertisment
Advertisment