Advertisment

सहारनपुर यूपी में सेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, दोनों पायलट सुरक्षित

वायुसेना के प्रशिक्षण विमान और हेलीकॉप्‍टर प्रशिक्षण उड़ान भरते रहते हैं। इस दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान और हेलीकाप्‍टर की आपात लैंडिंग होती रहती है। कई बार विषम परिस्थितियों में पायलट की जान चली जाती है या वे घायल हो जाते हैं।

author-image
Narendra Aniket
army helicopter emergency landing in saharanpur up

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। उत्‍तर प्रदेश के सहरानपुर जिले में वायुसेना के एक हेलीकॉप्‍टर को तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग करनी पड़ी। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि हेलीकॉप्‍टर की आपात लैंडिंग हुई है और सेना के अधि‍कारी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस घटना में किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। सेना की टीम तकनीकी खराबी दूर करने में जुटी है।

तकनीकी खराबी के कारण उठाया कदम

मिली जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने हेलीकॉप्‍टर को सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के एक खेत में सुरक्षित लैंडिंग कराई। दोनों हेलीकॉप्‍टर में मौजूद दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पायलटों ने सूझबूझ से खेत में उतारा, कोई नागरिक भी हताहत नहीं

पायलटों ने सूझबूझ से हेलीकॉप्‍टर को खेत में जहां उतारा वहां मानव या पशु के नहीं होने से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आपात स्थिति में लैंडिंग सुरक्षित होने से दोनों पायलट भी सुरक्षित हैं और उन्‍हें भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। तकनीकी खराबी क्‍या है इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सेना की टीम खराबी का पता लगाने और उसे ठीक करने में जुटे हैं। 

Advertisment
Advertisment