Advertisment

UP News: पूर्व विधायक Subhash Pasi मुंबई से गिरफ्तार, मंत्री की बहन से धोखाधड़ी का आरोप

Subhash Pasi Arrest: उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष पासी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। सपा के पूर्व विधायक पासी के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन समेत दो लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है।

author-image
Pratiksha Parashar
Subhash Pasi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Subhash Pasi Arrest: उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष पासी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। सपा के पूर्व विधायक पासी के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन समेत दो लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। पासी के साथ उनकी पत्नी रीना पर भी धोखाधड़ी और गैंगस्टर का आरोप है। फिलहाल सुभाष  को गिरफ्तार किया गया है, वहीं उनकी पत्नी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ें: Delhi Election: 'भाजपा नेता पैसे बांट रहे', AAP नेता संजय सिंह के आरोप से गरमाई सियासत

मंत्री की बहन से धोखाधड़ी का आरोप

Advertisment

10 अक्टूबर 2023 को शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश चंद गुप्ता ने सुभाष पासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एक पड़ोसी के जरिए सुभाष पासी और उनकी पत्नी से मुलाकात हुई थी। उन्हें बताया गया था कि सुभाष पासी प्रॉपर्टी का काम करते हैं। आरोप है कि सुभाष ने मुंबई के आराम नगर में ढाई करोड़ रुपये में फ्लैट बेचने का ऑफर दिया था,  जिसके बाद चंद्र प्रकाश ने दोनों की मुलाकात मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल से कराई थी। रुचि ने सुभाष और रीना को 49 लाख रुपये का चेक दिया था। कुछ दिन बाद आरोपियों ने फ्लैट के फर्जी कागज दे दिए थे और फ्लैट भी नहीं दिया। जिसके बाद प्रकाश चंद गुप्ता ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

फरार चल रहे थे सुभाष पासी

पुलिस लंबे समय से सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना की तलाश कर रही थी। हरदोई पुलिस ने उन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया है, वहीं पत्नी रीना की तलाश अभी भी जारी है। सुभाष पासी के खिलाफ कोर्ट से लगातार गैर जमानती वारंट जारी हो रहे थे। अब हरदोई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम शिंदे और सीएम फडणवीस में बढ़ी नाराजगी, जाने क्या है मामला

कौन हैं सुभाष पासी? 

सुभाष पासी समाजवादी पार्टी से विधायक रहे हैं। पासी साल 2012 और 2017 में गाजीपुर की सैदपुर सीट से सपा विधायक रहे हैं। 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सपा छोड़ दिया था। भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने उन्हें सैदरपुर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: रोहिणी विधानसभा में हैट्रिक लगाएगी BJP? नेता प्रतिपक्ष का विजय रथ रोकने में कैसे कामयाब होंगी AAP-कांग्रेस?

Advertisment
Advertisment